Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Punjab के इन बड़े शहरों में बनेंगी वर्ल्ड क्लास सड़कें, न बारिश के पानी का झंझट न ही जाम का झाम; क्या है सरकार का प्लान?
    punjab

    Punjab के इन बड़े शहरों में बनेंगी वर्ल्ड क्लास सड़कें, न बारिश के पानी का झंझट न ही जाम का झाम; क्या है सरकार का प्लान?

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना, अमृतसर और जालंधर की तस्वीर बदलने के लिए पंजाब सरकार ने एक बड़ी परियोजना की घोषणा की है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि यह परियोजना इन तीनों शहरों में विश्व स्तरीय सड़कें बनाने का है, जिसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर यह परियोजना सफल होती है तो इसे पंजाब भर में लागू किया जाएगा।

    हरपाल चीमा पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सड़कों को तीन चरण में बनाया जाएगा, जिसमें पहला चरण डिजाइन स्तर का होगा, जिसका आज टेंडर जारी किए जा रहे हैं।

    पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड की इस 42 किलोमीटर की सड़क परियोजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हर सड़क की अलग लेन होंगी, जिसमें पैदल चलने वालों के लिए, साइकिल चलाने वालों के लिए और अन्य वाहनों के लिए। इन सड़कों पर पौधे और पेड़ लगाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

    हर तीन महीने बाद रीलाइनिंग होगी और सफेद पट्टी फिर से बनेगी, ताकि पता चल सके कि कौन सी लेन में किसने चलना है।

    नहीं रुकेगा बरसात का पानी

    हरपाल चीमा ने बताया कि इन पुराने शहरों में गलियों के साथ नालियां बनी हुई हैं। सीवरेज आदि का पानी ओवर फ्लो होता रहता है। इसलिए इसका डिजाइन ऐसा बनाया जाएगा कि पानी बाहर सड़क पर न आ सके और बरसात का पानी भी तेजी से निकल सके।

    चीमा ने कहा कि इन सड़कों की अवधि दस साल की निर्धारित की गई है और इन दस सालों तक संबंधित निर्माण कंपनी ही इसका रख रखाव करेगी। गलियों आदि में जाने के लिए जगह-जगह संकेत लगाए जाएंगे।

    आठ महीने तक चलेगा निर्माण कार्य

    चीमा ने बताया कि पूरा प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होगा। डिजाइन का पड़ाव, जिसमें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय के चोटी शहरी योजनाकारों की सेवाएं ली जाएंगी। चार महीने इसका प्रोसेस तैयार होगा। विश्व स्तरीय आर्किटेक्चर की सेवाएं ली जाएंगी ताकि दुनिया भर के लोग इन को देखने के लिए आएं। उन्होंने बताया कि दूसरा चरण निर्माण का है, जिसका काम आठ महीने चलेगा।

    लुधियाना की 12.4 किलोमीटर सड़कें बनेंगी

    वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि सबसे ज्यादा प्राथमिकता अमृतसर को दी गई है, क्योंकि यहां रोजाना लाखों लोग दूसरे शहरों, प्रदेशों और देशों से आते हैं।अमृतसर की पहले चरण में 17.5 किलोमीटर सड़कें बनेंगी, जिनमें मजीठा रोड 4 एस, गुरु नानक अस्पताल, तीन किलोमीटर कोर्ट रोर्ट, हॉल गेट से चारों गेट को जोड़ने वाली रोड, अमृतसर छावनी रोड, रेसकोर्स रोड, गोलबाग रोड और भंडारी पुल से हॉल गेट तक वाली सड़क शामिल है।लुधियाना की 12.4 किलोमीटर सड़कें बनेंगी, जिनमें पुरानी जीटी रोड, शेरपुर चौक से बुढ़ढा नाला, चौड़ा बाजार रोड क्लॉक टावर से बुढ्ढा नाला कुम्हार मंडी, फव्वारा चौक वाली रोड इसी तरह जालंधर की 12.5 किलोमीटर सड़कों को लिया गया है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकार

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.