Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: योगी सरकार का बड़ा कदम, टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़ेंगे प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज।
    up

    UP: योगी सरकार का बड़ा कदम, टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़ेंगे प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश। UP के सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि सभी जिलों का दौरा कर अस्पतालों की व्यवस्था को प्रशासनिक अधिकारी दुरुस्त करें।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि हब-स्पोक मॉडल के तहत केजीएमयू, आरएमएल और एसजीपीजीआई की टेलीमेडिसिन सेवाओं को सभी मेडिकल कॉलेजों से जोड़ा जाए, ताकि इन कॉलेजों में भर्ती मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह आसानी से मिल सके। उन्होंने आरएमएल, लखनऊ में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए रैन बसेरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने बुधवार रात को स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण सेवाओं को और सुलभ बनाया जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर इसका लाभ मिल सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से जिलों का दौरा करें, अस्पतालों की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करें और सुधार के उपाय सुनिश्चित करें। अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    30 दिनों में भुगतान का निर्देश।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों को 30 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीजों को सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें। उन्होंने पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

    टीवी मरीजों को गोद लेने की अपील।

    मुख्यमंत्री ने टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे टीबी मरीजों को गोद लें और उनके इलाज तथा पुनर्वास में सहायता प्रदान करें।

    दवा और एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के निर्देश।

    इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की सस्ती और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने एंबुलेंस सेवाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और रिस्पॉन्स टाइम को सुधारने के लिए निर्देश दिए। उनका कहना था कि समय पर उपचार के लिए एंबुलेंस सेवाओं की अहम भूमिका है।

    जापानी इंसेफेलाइटिस में आई कमी।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 2017 की तुलना में 2024 में डेंगू से होने वाली मौतों में 93% की कमी आई है। इसी तरह, जापानी इंसेफेलाइटिस और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के मामलों में क्रमशः 87% और 76% की गिरावट आई, जबकि इनसे होने वाली मौतों में 97% और 98% की कमी दर्ज की गई। यह परिणाम टीमवर्क और सही योजना का परिणाम है। अब तक 5.21 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं, और अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026

    सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग

    April 24, 2026

    Punjab News: फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.