Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»CM नीतीश कुमार फिर विवादों में! राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार की हरकत पर मचा बवाल, तेजस्वी ने उठाए ये सवाल….।
    up

    CM नीतीश कुमार फिर विवादों में! राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार की हरकत पर मचा बवाल, तेजस्वी ने उठाए ये सवाल….।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें राष्ट्रगान के दौरान पास खड़े अधिकारी से बात करते और हंसते हुए देखा जा सकता है। उनकी इस हरकत और अजीब इशारों को लेकर लोग हैरान हैं।

    यह घटना पटना में गुरुवार को आयोजित सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह की है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रगान के दौरान CM नीतीश कुमार अचानक हंसने लगे, जिससे वहां मौजूद लोग चौंक गए।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

    लालू बोले- बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है ?

    नीतीश कुमार के इस बर्ताव पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी आलोचना की है। लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा- ‘राष्ट्र का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?

    तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर साधा निशाना।

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार के इस व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने लिखा- ‘कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी। युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो अब प्रतिदिन अपमानित करते ही हैं। कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा कर उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का।

    नीतीश कुमार के कई ऐसे वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं।

    बिहार के CM नीतीश कुमार अपनी अजीबोगरीब हरकत के लिए पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। इससे पहले भी नीतीश कुमार कई मौकों पर अजीबोगरीब हरकत करते हुए कैमरों में कैद हुए हैं।

    सदन में पिछले दिनों एक तरफ वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश कर रहे थे, तो दूसरी तरफ चाचा-भतीजा एक-दूसरे को इशारे-इशारे में मुस्करा कर हाल चाल पूछ रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    7 राज्यसभा सदस्यों के दल बदल से मचा सियासी तूफान, CM मान राष्ट्रपति से मिलने को तैयार, बड़ा फैसला संभव

    April 25, 2026

    उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर: तापमान 45°C तक, 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

    April 25, 2026

    ‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंज

    April 25, 2026

    राघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.