Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»haryana»Haryana में जमीन रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, अब पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल।
    haryana

    Haryana में जमीन रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, अब पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा। Haryana सरकार ने भूमि रजिस्ट्री के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिसके तहत अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रजिस्ट्री करवाना पहले की तुलना में अधिक सरल हो जाएगा।

    लैंड रजिस्ट्री के नए नियम जानें।

    अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होगी। सभी दस्तावेज़ डिजिटल फॉर्म में जमा होंगे और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। रजिस्ट्रार ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं होगी, और लोग घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

    प्रॉपर्टी आईडी का आधार।

    अब रजिस्ट्री प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर की जाएगी, जिससे प्रक्रिया और सरल हो जाएगी। पहले ये नियम सिर्फ सोनीपत और करनाल जिलों में लागू किए जाएंगे, बाद में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

    आधार लिंकिंग।

    अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी होगा। कोई भी व्यक्ति प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए अपना आधार कार्ड लिंक करवाएगा, और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही रजिस्ट्री ट्रांसफर की जा सकेगी।

    वीडियो रिकॉर्डिंग।

    रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। इसमें प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वाले दोनों का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। यह रिकॉर्डिंग सरकारी सर्वर पर सुरक्षित रहेगी, ताकि भविष्य में यदि कोई विवाद हो, तो इसे सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया जा सके।

    ऑनलाइन फीस जमा।

    रजिस्ट्री फीस अब ऑनलाइन जमा की जाएगी। इसके लिए डिजिटल पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल किया जाएगा, और लोग क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग या UPI से भुगतान कर सकेंगे। इससे कैश के द्वारा फीस जमा करने का प्रावधान खत्म हो जाएगा।

    Haryana के इन रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा।

    राज्य सरकार एक बड़े मैपिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों की मैपिंग की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद नामांतरण की आवश्यकता भी समाप्त हो जाएगी।

    केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी।

    Haryana विधानसभा के बजट सत्र में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी दी कि पहले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग श्रेणियाँ थीं, जिसके कारण समस्याएँ आती थीं। अब यह प्रावधान समाप्त कर दिया गया है, और रजिस्ट्री प्रक्रिया को और भी सरल और प्रभावी बनाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

    April 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.