Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: लखनऊ में ‘फिट इंडिया संडे साइकिलिंग’ का आगाज, केंद्रीय मंत्री ने स्वस्थ और फिट जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान।
    up

    UP: लखनऊ में ‘फिट इंडिया संडे साइकिलिंग’ का आगाज, केंद्रीय मंत्री ने स्वस्थ और फिट जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश। UP के लखनऊ में ‘फिट इंडिया संडे साइकिलिंग’ का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी मददगार है।

    UP की राजधानी लखनऊ में रविवार को ‘फिट इंडिया संडे साइकिल’ का शुभारंभ हुआ, जिसकी अगुवाई केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की। उन्होंने मरीन ड्राइव से समता मूलक चौराहा होते हुए 1090 चौराहा तक तीन किमी की साइकिल यात्रा की और फिर उसी मार्ग से वापसी की। उनके साथ उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी थे।

    इस आयोजन में 400 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. मांडविया ने कहा कि फिट इंडिया आंदोलन को सफल बनाने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी करता है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक, यह राष्ट्रव्यापी साइकिलिंग अभियान 4200 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है। इसमें करीब दो लाख लोग शामिल हुए। इस पहल के माध्यम से वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

    युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, माई बाइक्स और माई भारत के सहयोग से ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में एसएआई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों और खेलो इंडिया केंद्रों में एक साथ आयोजित किया गया। इसमें लाखों नागरिकों को फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    मैं ‘AAP’ का हूं… नहीं छोड़ रहा पार्टी; राजेंद्र गुप्ता वापस आएंगे, मंत्री संजीव अरोड़ा का दावा

    April 28, 2026

    पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

    April 28, 2026

    Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण

    April 28, 2026

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.