Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: मिर्जापुर में बोले सीएम योगी, ‘युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में काम कर रही है सरकार’।
    up

    UP: मिर्जापुर में बोले सीएम योगी, ‘युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में काम कर रही है सरकार’।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UP के मिर्जापुर में बीएलजे ग्राउंड में आयोजित सेवा सुरक्षा व सुशासन के नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मिर्जापुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने UP सरकार की उपलब्धियां गिनाई।सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने मिर्जापुर को प्यासा रखा। भाजपा सरकार में विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण हुआ। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है। मां विंध्यवासिनी के नाम यूनिवर्सिटी बनी है। प्रदेश में हर जल योजना के तहत सभी को जल मिलेगा। अब विकास की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “25 वर्ष से ऊपर के लोग यह याद करेंगे कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उपद्रवियों और माफियाओं का प्रभुत्व था।” उन्होंने यह भी बताया कि यह स्थिति खासकर युवाओं, किसानों और सामान्य जनता के लिए बहुत गंभीर थी, और इनमें से कई लोग हताश थे। युवाओं के सामने पहचान का संकट था, किसान आत्महत्या करते थे और गरीबों को भूख से मृत्यु का सामना करना पड़ता था।

    इसके विपरीत, मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा, “यह वही राज्य है जहां युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी और जब वे राज्य से बाहर जाते थे, तो उनके सामने पहचान का संकट खड़ा हो जाता था।” विपक्ष की विकास विरोधी भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की आलोचना की।

    संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजन किया, फिर मड़िहान तहसील स्थित निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, छानबे विधायक रिंकी कोल, मझवां विधायक सूचिस्मिता मौर्य, एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, और जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    मैं ‘AAP’ का हूं… नहीं छोड़ रहा पार्टी; राजेंद्र गुप्ता वापस आएंगे, मंत्री संजीव अरोड़ा का दावा

    April 28, 2026

    पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

    April 28, 2026

    Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण

    April 28, 2026

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.