Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Punjab सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि जारी।
    punjab

    Punjab सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि जारी।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जालंधर/ चंडीगढ़। Punjab सरकार द्वारा चलाई जा रही आशीर्वाद योजना के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थी परिवारों के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। यह घोषणा सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने की। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान आशीर्वाद योजना के तहत 12 जिलों से प्राप्त 3922 आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत निम्न आय वर्ग के परिवारों से संबंधित कन्या के विवाह के लिए 51,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

    डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि जिन 12 जिलों के लाभार्थियों के लिए राशि जारी की गई है, उनमें अमृतसर के 1476, बरनाला के 56, फरीदकोट के 111, फिरोजपुर के 389, श्री फतेहगढ़ साहिब के 84, फाजिल्का के 188, कपूरथला के 216, लुधियाना के 767, मानसा के 96, श्री मुक्तसर साहिब के 152, रूपनगर के 89 और एस.बी.एस. नगर के 298 लाभार्थी शामिल हैं।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का पंजाब का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। साथ ही, परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए और आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत एक परिवार की दो बेटियाँ लाभार्थी हो सकती हैं।

    उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को वित्तीय सहायता डी.बी.टी. (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, ताकि पूरी पारदर्शिता और त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के कमजोर आय वर्ग, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    September 3, 2026

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.