Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»haryana»Haryana: हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल से हवाई उड़ान शुरू करने की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन।
    haryana

    Haryana: हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल से हवाई उड़ान शुरू करने की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिसार। Haryana के हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल से हवाई उड़ान शुरू करने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी दिन पीएम मोदी का एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए हिसार का दौरा प्रस्तावित है।

    हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर सोमवार को एलायंस एयर कंपनी की टीम पहुंचेगी। इस दौरान कंपनी का हवाई जहाज रनवे पर फिर से लैंड करेगा। इसका उद्देश्य हवाई सेवाएं शुरू करने से पहले एक बार फिर से पूरी व्यवस्था को परखना है। यह टीम अगले 14 दिन तक एयरपोर्ट पर निगरानी करेगी। एक अप्रैल को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम हिसार एयरपोर्ट को टेकओवर करेगी। एलायंस एयर कंपनी की टीम हवाई उड़ान को लेकर दो सप्ताह तक रिहर्सल करेगी।

    इसी के साथ ही अगले एक सप्ताह में एयरपोर्ट के आसपास व परिसर में घूम रहे वन्य प्राणियों को पकड़ लिया जाएगा और इसकी पुख्ता व्यवस्था कर ली जाएगी कि रनवे पर कोई वन्य प्राणी न आ सके। बीते तीन दिन में वन्य प्राणी विभाग की टीम एयरपोर्ट परिसर से 9 पशुओं को निकाल चुकी है। हालांकि शनिवार को वन्य प्राणियों को पकड़ने का अभियान नहीं चलाया गया।

    हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल से हवाई उड़ानें शुरू करने की तैयारी तेजी से चल रही हैं। इस दिन पीएम मोदी के एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए हिसार दौरे का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सुरक्षा मानकों के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगी। एलायंस एयर का 70 सीटर विमान शुक्रवार को पहली बार रनवे पर लैंड हुआ था। करीब 45 मिनट बाद विमान को फिर से उड़ान भरने के लिए भेजा गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी उड़ान प्रबंध सही तरीके से किए गए हैं।

    रनवे के आसपास घूमते हुए वन्य प्राणी सुरक्षा के लिए एक चुनौती बन रहे हैं, और प्रशासन इन प्राणियों को हटाने में पूरी तरह से जुटा हुआ है। शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान एक बंदर रनवे पर दौड़ता हुआ आ गया था। वन्यजीव विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट परिसर में कई नीलगाय मौजूद हैं। पिछले तीन दिनों में तीन नीलगायों समेत कुल 9 पशुओं को पकड़ा गया है। डीएफओ विरेंद्र गोदारा ने बताया कि नीलगायों को पकड़ना आसान काम नहीं है, इसके लिए एक पेशेवर टीम की आवश्यकता होती है, और इस बारे में प्रशासन को सूचित किया गया है।

    दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने की तैयारियों के बीच अपनी खुशी का इज़हार किया। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के सपने को साकार करने में भूमिका निभाने पर उन्हें गर्व है। उनकी योजनाओं और मेहनत के कारण हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय हो रही है। कनेक्टिविटी, विकास और प्रगति हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। इसके साथ ही दुष्यंत ने उड़ान भरते हवाई जहाज का एक शॉर्ट वीडियो भी शेयर किया। दुष्यंत चौटाला की पोस्ट पर लोगों ने कमेंट भी किए। लंबे समय के बाद, यह उनका हिसार एयरपोर्ट को लेकर बयान आया है, जब उन्होंने डिप्टी सीएम रहते हुए इस एयरपोर्ट के लिए काफी प्रयास किए थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें

    October 5, 2026

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी! जानें नए रेट

    October 27, 2026

    ‘दहेज का सामान’ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मुश्किल समय में एक साल के लिए अमेरिका भाग गया था: राजबीर सिंह घुम्मण

    October 27, 2026

    बिहार के डीजीपी ने पंजाब के जनआंदोलन ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखा: बलतेज पन्नू

    October 27, 2026

    यूपी की राजधानी में ट्रीपल मर्डर से स्पष्ट, भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त- संजय सिंह

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.