Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»haryana»Haryana में 1 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट, सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलेंगी नई कक्षाओं की पुस्तकें।
    haryana

    Haryana में 1 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट, सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलेंगी नई कक्षाओं की पुस्तकें।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा। Haryana के सरकारी स्कूलों में मंगलवार, 1 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत कक्षा 1 से 9 तक और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। सामान्यतः परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाता था, लेकिन इस बार ईद की छुट्टियों के कारण 1 अप्रैल को परिणाम जारी किए जाएंगे।

    विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस बार ड्रॉप आउट को रोकने के लिए विद्यालयों को कड़े निर्देश दिए हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्रों का एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही, रिजल्ट के बाद अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों को किताबें वितरित करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और वे अपनी अगली कक्षा की पढ़ाई में कोई बाधा न महसूस करें।

    स्कूल स्तर पर हुई थी परीक्षाएं।

    सरकारी स्कूलों में बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा 17 मार्च से 22 मार्च तक हुई थी। वहीं छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक हुई। इन परीक्षाओं को स्कूल स्तर पर ही करवाया गया। वहीं अब इन परीक्षाओं के आधार पर स्कूल रिजल्ट जारी करेंगे।

    बता दें कि 10वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अभी नहीं आएगा। Haryana विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 15 अप्रैल तक आने की संभावना है। वहीं सीबीएससी से संबंधित बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

    April 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षा

    April 26, 2026

    चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहत

    April 26, 2026

    पंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे exam

    April 26, 2026

    जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा – Deepak Bali

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.