Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Punjab: मोहाली में प्रताप बाजवा पर FIR दर्ज: ग्रेनेड की सूचना देकर फंसे नेता विपक्ष, स्रोत बताने से किया इनकार, CM ने दी सख्त चेतावनी।
    punjab

    Punjab: मोहाली में प्रताप बाजवा पर FIR दर्ज: ग्रेनेड की सूचना देकर फंसे नेता विपक्ष, स्रोत बताने से किया इनकार, CM ने दी सख्त चेतावनी।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Punjab कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। मोहाली के स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बाजवा के खिलाफ बीएनएस की धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं, पुलिस उनसे मोहाली में पूछताछ कर सकती है। इसके लिए समन जारी किया जा सकता है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी के विधायक और सांसद बाजवा के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने सरकार की इस कार्रवाई को गलत बताया है। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सरकार को घेरते हुए पूछा कि लॉरेंस का लाइव इंटरव्यू जेल के अंदर से किया गया था। क्या उस चैनल के एंकर से इस बारे में सूत्र पूछा गया था।

    सुबह हुआ विवाद, शाम को FIR

    यह विवाद भी बड़ा दिलचस्प है। बाजवा एक निजी चैनल के प्रोग्राम में शामिल हुए थे। उन्होंने राज्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर जब एंकर ने सवाल किया तो उन्होंने कहा था, “पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं।” जैसे ही रविवार को शो से पहले उसका टीज़र चलने लगा तो इस मामले का सरकार ने खुद संज्ञान ले लिया।

    वहीं, दोपहर 12 बजे के करीब एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस रवजोत ग्रेवाल उनके चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित घर पर पहुंची। साथ ही बाजवा द्वारा ग्रेनेड से जुड़े मामले में उनका सोर्स पूछा गया। वह करीब 15 मिनट तक वहां रुकी। इसके बाद वह वहां से निकल गई। मीडिया से बातचीत में कहा कि बाजवा सहयोग नहीं कर रहे हैं। शाम को जैसे ही आठ बजे शो हुआ, उसके बाद केस दर्ज हुआ।

    सीएम बोले सोर्स बताए, नहीं तो एक्शन

    इसी दौरान Punjab के सीएम भगवंत मान ने करीब ढाई मिनट का एक वीडियो जारी कर दिया। सीएम ने कहा कि बाजवा के पास यह इन्फॉर्मेशन आई थी? पाकिस्तान से उनके कौन से कनेक्शन हैं कि वहां के आतंकवादी सीधे उन्हें फोन कर बता रहे हैं कि उन्होंने कितने बम भेजे हैं? ये इन्फॉर्मेशन न इंटेलिजेंस के पास है, न केंद्र सरकार से आया है, लेकिन इतने बड़े विपक्ष के नेता के पास आई है।

    क्या वो इस चीज़ का इंतजार कर रहे थे कि बम फटे और लोग मरें, ताकि उनकी राजनीति चलती रहे? और अगर ये झूठ है तो क्या वो Punjab में ऐसी बातें कर दहशत फैलाना चाहते हैं? उनके पास यह इन्फॉर्मेशन कहां से आई? उनके ऐसे कौन से सोर्स हैं जो उन्हें सीधे ऐसी इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं?

    और ऐसा नहीं है तो वह दहशत फैला रहे हैं और इस पर बहुत बड़ा एक्शन लिया जाएगा। वहीं, आपके सारे मंत्री व विधायक भी इस मामले में कूद पड़े। देर शाम इस मामले में बाजवा पर केस दर्ज हुआ।

    बाजवा बोले- सोर्स नहीं बताऊंगा

    Punjab में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पुलिस की कार्रवाई पर कहा- मैं पूरे पंजाब को बताना चाहता हूं कि मैं सीएलपी नेता हूं। जिम्मेदार पद है। 10–15 सालों से माहौल खराब रहा है। मैंने एक टीवी इंटरव्यू दिया था जो कि आज चला है। मुझे मेरे सोर्स ने जानकारी दी कि 50 बम Punjab में आए। इनमें से 18 चल चुके हैं। इनमें से एक अटैक मनोरंजन कालिया के घर हुआ है। ऐसे में मुझे अलर्ट रहना चाहिए। मैं आतंकवाद पीड़ित परिवार से संबंध रखता हूं। मैं अपना सोर्स नहीं बताऊंगा। मैं डरने वाला नहीं हूं।

    कांग्रेस आई बाजवा के पक्ष में

    पंजाब कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के समर्थन में एकजुट हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने एकमत होकर कहा है कि Punjab में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर जो खतरे बाजवा ने उजागर किए हैं, वे न केवल वास्तविक हैं, बल्कि बेहद गंभीर भी हैं। इसके विपरीत, राज्य सरकार जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार से जवाबदेही की मांग करती रहेगी, चाहे सरकार दबाव बनाने या डराने की कितनी भी कोशिश क्यों न करे।

    इस बीच, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा कि “भगवंत मान साहब, राज्य को तमाशे का मंच न बनाएं।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल से लाइव इंटरव्यू हुआ था, तो उस प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के एंकर से उसका स्रोत क्यों नहीं पूछा गया ?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 31 अक्टूबर को हो सकते हैं कई बड़े फैसले

    October 28, 2026

    सीबीआई ने मुझसे 4.5 घंटे में करीब 100 सवाल पूछे, ज़्यादातर एक जैसे थे, एजेंसियां ​​राजनीतिक दबाव में हैं: राजबीर सिंह घुम्मण

    October 28, 2026

    पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

    October 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 31 अक्टूबर को हो सकते हैं कई बड़े फैसले

    October 28, 2026

    सीबीआई ने मुझसे 4.5 घंटे में करीब 100 सवाल पूछे, ज़्यादातर एक जैसे थे, एजेंसियां ​​राजनीतिक दबाव में हैं: राजबीर सिंह घुम्मण

    October 28, 2026

    पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

    October 28, 2026

    श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.