Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»देश»सऊदी से लौटे PM मोदी ने एयरपोर्ट पर ही की बैठक; हमले के बाद चप्पे-चप्पे पर जवान।
    देश

    सऊदी से लौटे PM मोदी ने एयरपोर्ट पर ही की बैठक; हमले के बाद चप्पे-चप्पे पर जवान।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए एक भयावह आतंकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ।

    इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े समूह ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। खुफिया सूत्रों के अनुसार, इस हमले में दो विदेशी और दो स्थानीय आतंकवादी शामिल थे।

    इसी दौरान, सेना ने उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने निशाना बनाने से पहले पर्यटकों से उनका नाम पूछा और धार्मिक पहचान की पुष्टि करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी को सिर में गोली मारी गई जब उन्होंने अपना नाम बताया।

    इस हमले में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक मारे गए हैं। इसके अलावा नेपाल और यूएई के एक-एक नागरिक तथा दो स्थानीय लोगों की भी जान गई है।

    अटैक के बाद देश के अन्य शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। PM नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दो दिन दौरा छोड़ बुधवार सुबह भारत लौट आए हैं। वे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक करेंगे।

    जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

    जब जवानों को आतंकी समझ रोने लगे पर्यटक

    पहलगाम अटैक के बाद जब भारतीय सेना के जवान बैसरन घाटी पहुंचे तो वहां मौजूद पर्यटकों ने उन्हें आतंकवादी समझ लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन आतंकवादियों ने फायरिंग की, वो भी वर्दी में थे।जवानों को देख महिलाएं और बच्चे हाथ जोड़कर रोने लगे। इसके बाद जवानों ने कहा कि हम इंडियन आर्मी में हैं। उन्होंने पर्यटकों को सुरक्षा का दिलासा दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026

    सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! खरीददारों को मिली राहत

    September 2, 2026

    भारत-कनाडा के बीच UPI की तैयारी! पंजाबियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.