Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»haryana»Haryana: “जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे सिर्फ…” — शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन की मुख्यमंत्री नायब सैनी से भावुक अपील, क्या मिला जवाब ?
    haryana

    Haryana: “जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे सिर्फ…” — शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन की मुख्यमंत्री नायब सैनी से भावुक अपील, क्या मिला जवाब ?

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    करनाल की सड़कों पर उस दिन एक बहन की चीखें, उसके आंसू और सवाल गूंज रहे थे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सिर्फ एक सैनिक नहीं छीना, बल्कि एक परिवार की उम्मीद, एक बहन का गौरव और एक पत्नी का सहारा भी छीन लिया। शहीद नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि जब Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने फूट-फूट कर रोने लगीं, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल वीरगति को प्राप्त हुए। उनका अंतिम संस्कार 23 अप्रैल, बुधवार को करनाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

    सीएम सैनी से बहन ने लगाई गुहार

    भीड़ के बीच सीएम सैनी ने परिवार से मुलाकात कि तो बहन सृष्टि की आवाज फूट पड़ी और कहा, “कोई नहीं आया वहां पर, वो जिंदा था 2 घंटे तक, अगर आर्मी होती तो वो बच सकता था, कोई भी नहीं आया.” उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगाई, “आई वॉंट देम टू बी डेड (मैं चाहती हूं वो आतंकी जिंदा न रहे) जिसने मेरे भाई को मारा, मुझे उसका सिर चाहिए.” इस पर सीएम सैनी ने भरोसा दिलाया कि ‘वो मरेगा जिसने मारा, न्याय जरूर मिलेगा.’

    शहीद के परिवार के साथ है सरकार- नायब सैनी

    पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “जिसने भी ये हमला किया है, वो मानवता पर हमला है. सरकार उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी कि भविष्य में कोई आतंकवादी ऐसा कुकृत्य करने की सोच भी न सके.” उन्होंने यह भी कहा कि Haryana सरकार शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार पूरी संवेदनशीलता से मामले को देख रही है.

    जब सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल हुआ, तो सीएम ने कहा, “जांच जारी है. जल्द ही इस कायराना हमले के पीछे छिपे चेहरे सामने लाए जाएंगे और कड़ी सजा दी जाएगी.”

    जारी रहेंगी तीर्थ यात्राएं- CM नायब सैनी

    कश्मीर में पर्यटकों के भागने की खबरों पर उन्होंने कहा, “कुछ ताकतें नहीं चाहतीं कि कश्मीर तरक्की करे, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगी. अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. डर उन्हें होना चाहिए जो ऐसी कायराना हरकतें करते हैं.”

    Haryana के सीएम सैनी ने लेफ्टिनेंट विनय की पत्नी के साहस की सराहना करते हुए कहा, “मैं साधुवाद देता हूं उस जज्बे को, जिस तरह उन्होंने गोलियों के बीच अकेले मोर्चा संभाला. न्याय जरूर मिलेगा, और ऐसा न्याय होगा जो इतिहास में दर्ज होगा.”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.