Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»पहलगाम ह/म/ले के बाद UP में बदलेगा सियासी मिजाज ? ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’ नारे को मिल सकती है नई धार।
    up

    पहलगाम ह/म/ले के बाद UP में बदलेगा सियासी मिजाज ? ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’ नारे को मिल सकती है नई धार।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 25, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। आतंकियों ने कथित तौर पर धर्म और पहचान देखकर पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले की पूरे देश में तीखी निंदा हो रही है। जम्मू-कश्मीर के सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने भी सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया है।

    घटना के बाद UP सहित देश के कई हिस्सों में लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पहलगाम की यह घटना देश में एक बार फिर धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे सकती है। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’ और ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ जैसे संदेशों को इस माहौल में और बल मिल सकता है।

    पहलगाम में आतंकी घटना के बाद सबसे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से ‘X’ पर पोस्ट कर कहा गया- ‘धर्म पूछा जाति नहीं’। कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि ‘यह सरकार हिंदुओं की बात करती है। अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि घटना का विश्लेषण करेंगे तो पता चलेगा कि आतंकी लोगों की पहचान देख रहे हैं, वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन रेखा खींच दी गई है।’

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गुरुवार को कहा, आतंकी का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र की भाजपा सरकार ने सब कुछ अपने हिसाब से किया है। केंद्र सरकार इतने लोगों की असामयिक मौत से पल्ला नहीं झाड़ सकती। कुल मिलाकर दोनों तरफ से ही ध्रुवीकरण के संकेत मिलने लगे हैं।

    विहिप के जरिए संघ सक्रिय

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS ने भी पहलगाम घटना की निंदा की है। संघ का कहना है कि ‘जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने के लिए शीघ्र ही उचित कदम उठाए।’

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संघ ने पहले चरण में विहिप के जरिए विरोध प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की ओर से आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए। आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई होते ही RSS और भाजपा इसे मुद्दा बनाकर जनता के बीच रखेंगे। उस मुद्दे के केंद्र में भी ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’, ‘बटेंगे तो कटेंगे’ ही होगा।

    विहिप करेगा सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन

    विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल का कहना है कि जब आतंकियों का बस नहीं चला, केंद्र सरकार ने चारों तरफ से रास्ते बंद कर दिए तो इनकी हताशा चरम पर पहुंच गई। इसी हताशा में आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि विहिप की ओर से सभी जिलों में घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन देकर आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

    सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई जरुरी

    राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्रनाथ भट्‌ट का मानना है कि पुलवामा हमले के बाद भी देश की जनभावना इसी तरह आहत और आक्रोशित हुई थी। उस दौरान केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। पाक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक से देश की जनता में उत्साह बना था। उनका मानना है कि पहलगाम हमले के बाद भी उसी तरह देश के बहुसंख्यक समाज की भावना आहत हुई है। जनता में आक्रोश है। सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन सड़कों पर उतरकर अपना रोष प्रकट कर रहे हैं।

    पहलगाम घटना से बढ़ेगा ध्रुवीकरण

    वरिष्ठ पत्रकार रतनमणि लाल का कहना है कि पहलगाम की घटना से हिंदू-मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण बढ़ेगा। दोनों कम्युनिटी के बीच दरार बढ़ने और भरोसा कम होने की संभावना बढ़ गई है। इस भरोसे की कमी का फायदा राजनीतिक दल उठाते हैं।

    कुछ दलों को कहना है कि हिंदुओं के साथ गलत हुआ, उनका मजहब पूछकर मारा गया। वहीं, कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि मुस्लिमों के साथ देश में जो व्यवहार हो रहा है, उसके कारण ऐसी घटना घटित हुई है। जैसे-जैसे हिंदू और मुसलमानों के पक्ष में बहस बढ़ेगी वैसे-वैसे राजनीतिक दलों को फायदा होगा।

    भाजपा के लिए ज्यादा चुनौती

    राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पहलगाम की घटना के बाद देश में हिंदुओं की जनभावना जिस तरह आक्रोशित है। हिंदू-मुस्लिम का विवाद जिस तरह बढ़ा है, उससे भाजपा को फायदा होगा। लेकिन यह भाजपा के लिए भी बड़ी चुनौती है।

    भाजपा उन हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करती है, जो भाजपा पर भरोसा कर पहलगाम गए। उन्होंने कश्मीर में सरकार की दलील को स्वीकार किया कि वहां सब कुछ सामान्य है। गुजरात, राजस्थान में जनता जिस तरह केंद्र सरकार के मंत्रियों के सामने रोष प्रकट कर रही है, उससे लगता है कि भाजपा को हिंदू समाज का भरोसा जीतने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

    राजनीति नहीं आतंकवाद के खात्मे पर बात करें

    वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय का कहना है कि पहलगाम में पर्यटकों को बचाते हुए एक मुस्लिम की भी मौत हुई है। यह 30-35 साल बाद हुआ है जब कश्मीर में भी सभी कौम के लोग सड़क पर उतर कर हमले की निंदा कर रहे हैं। उनका कहना है कि मानवता और इंसानियत को कौम में नहीं बांटना चाहिए।

    योगी के बाद मोदी भी बोले- मिट्‌टी में मिला देंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधुबनी (बिहार) में आयोजित रैली में कहा, ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है। देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया। हमला करने वाले आतंकियों और साजिश रचने वालों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगा। सजा मिलकर रहेगी। आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। पीएम मोदी के मिट्‌टी में मिलाने वाले बयान के बाद सियासी हल्कों में सीएम योगी के विधानसभा में दिए उस बयान की चर्चा शुरू हो गई, जिसमें उन्होंने माफिया अतीक को मिट्‌टी में मिलाने को कहा था।

    साइड इफेक्ट ये भी: राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पहलगाम की घटना के बाद देश का गुस्सा देखते हुए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल के खिलाफ आंदोलन कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.