Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»देश»सीजफायर के बाद 32 Airports फिर से शुरू, एयर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें अब भी रद्द।
    देश

    सीजफायर के बाद 32 Airports फिर से शुरू, एयर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें अब भी रद्द।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने मंगलवार को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे 8 शहरों में आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इनमें जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट शामिल है।

    कल देर रात राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में ड्रोन दिखने के बाद इंडिगो ने भी 6 शहरों में सभी उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट Airports शामिल हैं।

    दिल्ली से अमृतसर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार शाम ब्लैकआउट के कारण वापस लौटना पड़ा। भारत-पाक सीजफायर के बाद सोमवार को 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए थे। इनमें अभी फ्लाइट ऑपरेशन्स शुरू नहीं हुए हैं।

    AAI ने प्रेस रिलीज जारी कर Airports खोलने की जानकारी दी

    Airports अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को प्रेस रिलीज के जरिए Airports खोलने की जानकारी दी। इसमें बताया कि 15 मई तक बंद 32 Airports अब तत्काल प्रभाव से एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी के लिए एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइटों देखने के लिए कहा गया है।

     

    तीन दिनों में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं

    फ्लाइट संचालन बाधित होने के कारण एयरलाइनों ने 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी थीं। हालांकि, कई एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को पूर्ण रिफंड या फ्लाइट को पुनः शेड्यूल करने का विकल्प दिया था।

    भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई तक तनावपूर्ण हालात बने रहे। शाम 5 बजे दोनों देशों ने संघर्षविराम (सीजफायर) की घोषणा की, जिसके बाद सीमावर्ती भारतीय राज्यों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।

    11 मई को राजस्थान में रद्द की गई 27 ट्रेनों को फिर से चलाने के आदेश जारी हुए। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र में भी 8 रद्द ट्रेनों के संचालन को बहाल किया गया।

    गुजरात से राजस्थान जाने वाली जो नाइट ट्रेनों को 10 मई से रद्द किया गया था, अब उन्हें भी पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही, गुजरात में सरकारी कर्मचारियों की रद्द की गई छुट्टियों को लेकर आज एक अहम निर्णय लिया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026

    सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! खरीददारों को मिली राहत

    September 2, 2026

    भारत-कनाडा के बीच UPI की तैयारी! पंजाबियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.