Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»‘पंजाब दा पानी, पंजाब दा हक’ – AAP नेताओं ने हाईकोर्ट के फैसले को बताया मील का पत्थर।
    punjab

    ‘पंजाब दा पानी, पंजाब दा हक’ – AAP नेताओं ने हाईकोर्ट के फैसले को बताया मील का पत्थर।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी से आम आदमी पार्टी के नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने पंजाब को मिली राहत का स्वागत किया है। उन्होंने कोर्ट का आभार जताया और इसे पंजाब के हित में एक बड़ा फैसला बताया।

    AAP नेताओं ने सोशल मीडिया (एक्स) पर #PunjabDaPaaniPunjabDaHaq हैशटैग के साथ प्रतिक्रिया दी और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के जल और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    पंजाब के AAP प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा और बीबीएमबी की मनमानी अब नहीं चलेगी। हाईकोर्ट ने साफ पूछा है कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी की जरूरत आखिर क्यों है – इसका ठोस जवाब दो।”

    अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के हकों पर डाका डालना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे मुख्यमंत्री साहब स्वयं आगे रहते हैं।

    कुलदीप धालीवाल- “पंजाब के हक की आवाज हाईकोर्ट ने सुनी और हरियाणा एवं बीबीएमबी पर सवाल उठाए। पंजाब के हकों के लिए मान सरकार की लड़ाई इसी तरह आगे भी जारी रहेगी। हम किसी भी कीमत पर पंजाब का हक नहीं छीनने देंगे।”

    बलजीत कौर – “अंततः सत्य की जीत हुई! पंजाब के हकों की अब और लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माननीय उच्च न्यायालय ने पानी पर पंजाब को न्याय दिया है तथा बीबीएमबी से जवाब मांगा है। केंद्र की भाजपा सरकार की धौंस पंजाब में नहीं चलेगी।”

    हरभजन सिंह ईटीओ – “माननीय उच्च न्यायालय ने पंजाब के पानी को लेकर हमारे मुख्यमंत्री साहब के दावों को सही ठहराते हुए हरियाणा व बीबीएमबी से जवाब मांगा कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता क्यों है? यह फैसला पूरी तरह पंजाब के पक्ष में है। पंजाब के अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी!”

    लालजीत भुल्लर – “पंजाब के हक की आवाज एक बार फिर बुलंद हुई है! हाईकोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। अब हरियाणा सरकार और बीबीएमबी को जवाब देना होगा कि उन्हें अतिरिक्त पानी की जरूरत क्यों? हम किसी को भी पंजाब के हक का पानी लूटने नहीं देंगे।”

    डॉ रवजोत- “सत्य और ईमानदारी की जीत हुई है! उच्च न्यायालय द्वारा पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा व बीबीएमबी से स्पष्टीकरण मांगने से पंजाब का पक्ष मजबूत हुआ है। यह आम लोगों और उनकी चुनी हुई सरकार की जीत है। आप सरकार पंजाब के पानी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है!”

    मोहिंदर भगत- ” यह सत्य और अधिकार की जीत है! माननीय उच्च न्यायालय का धन्यवाद कि उन्होंने पंजाब की आवाज सुनी। पंजाब के अधिकारों पर भाजपा का अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मान सरकार पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

    वरिंदर गोयल – “यह सत्य और ईमानदारी की जीत है! उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा और बीबीएमबी को आईना दिखाया है। यह पंजाब के तीन करोड़ लोगों की जीत है।”

    हरदीप सिंह मुंडियां – “हाईकोर्ट की टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि पंजाब का अधिकार अब सुरक्षित हैं। उच्च न्यायालय ने जल मुद्दे पर हमारी अपनी सुनी और बीबीएमबी व हरियाणा से जवाब मांगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।”

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026

    सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग

    April 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026

    सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग

    April 24, 2026

    Punjab News: फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    April 24, 2026

    Punjab News: ‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.