Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»CM मान ने बांटे नियुक्ति पत्र, भाषण में कह दी ऐसी बात जो सोचने पर मजबूर कर दे।
    punjab

    CM मान ने बांटे नियुक्ति पत्र, भाषण में कह दी ऐसी बात जो सोचने पर मजबूर कर दे।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम मान ने मिशन रोजगार के तहत आज चंडीगढ़ में टैगोर थिएटर में नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान सीएम मान ने 11 विभागों में नियुक्त किए गए 450 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।

    CM भगवंत सिंह मान ने आज करीब 450 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान कृषि विभाग में 184, जल संसाधन विभाग में 28, खेल विभाग में 55 प्रशिक्षक, स्थानीय निकाय विभाग में 63 फायरमैन और 24 सहायक नगर योजनाकार, स्वास्थ्य विभाग में 6, शिक्षा विभाग में 26, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में 26, पुडा में 22, आबकारी एवं कराधान विभाग में 2, वित्त विभाग में 10 और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग में 4 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए आपने बहुत त्याग किया है। यदि युवाओं को यहीं रोजगार मिलेगा तो वे बाहर जाने के बारे में सोचेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, राजगुरु-सुखदेव समेत कई शहीदों ने अंग्रेजों को यहां से खदेड़ने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, लेकिन अब हम वापस अंग्रेजों की नौकरी करने जा रहे हैं।

    वहीं CM मान ने कहा कि, युवा 37 साल की उम्र में सरकारी नौकरी की दौड़ से बाहर हो जाते हैं और नेताओं की रिटायर्डमेंट की कोई उम्र नहीं होती है। नेताओं को 60 साल की उम्र में भी टिकट मिल जाती है। सीएम मान ने कहा कि, पंजाब में 54 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई है। हमारे नौकरी देने को कोई चुनौती न दे पाएं इसलिए पक्के तौर पर काम किए जा रहे हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन

    April 22, 2026

    पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

    April 22, 2026

    मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

    April 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका! दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    April 22, 2026

    पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

    April 22, 2026

    कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

    April 22, 2026

    ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.