Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»Punjab: बिल्डरों को कॉलोनी काटने का मौका नहीं मिलेगा अगर लैंड पूलिंग योजना सफल हो जाए – बलतेज पन्नू।
    punjab

    Punjab: बिल्डरों को कॉलोनी काटने का मौका नहीं मिलेगा अगर लैंड पूलिंग योजना सफल हो जाए – बलतेज पन्नू।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना में लैंड पूलिंग योजना को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बयानों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखा पलटवार किया है। आप नेता बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि बादल किसानों की नहीं, बल्कि अपने करीबी बिल्डरों की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बादल का विरोध किसानों के हित में नहीं, बल्कि अपने बिल्डर मित्रों के नुकसान से जुड़ा हुआ है।

    पन्नू ने यह भी सवाल उठाया कि यदि सुखबीर बादल वास्तव में किसानों के हितैषी होते, तो उन्होंने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का शुरू में विरोध क्यों नहीं किया? उन्होंने आरोप लगाया कि बादल परिवार ने इन कानूनों का समर्थन किया था और जब Punjab के लोगों ने विरोध किया, तब जाकर उन्होंने अपना रुख बदला।

    गौरतलब है कि हाल ही में सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना में आम आदमी पार्टी सरकार की लैंड पूलिंग योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना किसानों की जमीन छीनने और सरकारी खजाना भरने का माध्यम है। बादल ने चेतावनी दी कि यदि यह योजना वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को पूरे राज्य में फैलाया जाएगा।

    इस मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच तीखी सियासी जंग छिड़ गई है, जिसमें एक ओर शिअद इसे किसानों के हितों पर हमला बता रही है, वहीं आप इसे विकास के लिए आवश्यक कदम मान रही है।

    पन्नू ने कहा कि आप सरकार ने जो लैंड पूलिंग स्कीम शुरू किया है। इससे उन्हें ज्यादा तकलीफ इसलिए हो रही है क्योंकि उनके जो आसपास वाले कुछ खास बिल्डर हैं, उन्हें प्राइवेट कालोनियां काटने का मौका नहीं मिलेगा। इसका सबूत है कि उन्होंने कुछ दिन पहले खुद कहा था कि उनके द्वारा निकाले गए बाईपास के कारण मनप्रीत अयाली आज इतने अमीर बने हैं।

    पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल को यह भी बताना चाहिए कि उनके द्वारा बनाए हाईवे और नीतियों के कारण अयाली जैसे और कितने लोग आमिर हुए? साथ में यह भी बताएं कि क्या उनकी किसी जमीन संबंधी योजना से कभी किसी आम व्यक्ति को फायदा पहुंचा?

    पन्नू ने कहा कि कि लैंड पूलिंग योजना को लेकर सुखबीर बादल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस स्कीम में साधारण किसानों को फायदा होगा। किसी भी किसान से जबरदस्ती जमीन नहीं ली जाएगी। वह अपनी मर्जी से अपनी जमीन दे सकता है, अगर नहीं देगा तो पहले की तरह खेती कर सकता है। वहीं जो भी किसान योजना के लिए अपनी जमीन देगा उसे प्रति एकड़ 1000 गज आवासीय और 200 गज व्यवसायिक प्लॉट मिलेगा, जिसकी कीमत आने वाले चार-पांच वर्षों में अभी के मार्केट रेट से कम से कम पांच गुना बढ़ जाएगा, जिससे किसानों को भारी आर्थिक लाभ होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    मजदूर दिवस पर बड़ा तोहफा: Punjab में न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, CM Bhagwant Mann का ऐलान

    May 1, 2026

    अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ आम आदमी पार्टी में शामिल

    May 1, 2026

    Bhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई

    May 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ आम आदमी पार्टी में शामिल

    May 1, 2026

    मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

    May 1, 2026

    किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—CM Bhagwant Singh Mann

    May 1, 2026

    Punjab ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.