Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP: CJI गवई ने किया इलाहाबाद हाईकोर्ट के 12 मंजिला अधिवक्ता चैंबर्स और मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन।
    up

    UP: CJI गवई ने किया इलाहाबाद हाईकोर्ट के 12 मंजिला अधिवक्ता चैंबर्स और मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 31, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई ने शनिवार, 31 मई 2025 को प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में नव-निर्मित 12 मंजिला अधिवक्ता चैंबर्स और मल्टीलेवल पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहे।

    इस उद्घाटन समारोह में, CJI गवई ने कहा, “जब तक बार और बेंच मिलकर कार्य नहीं करते, तब तक न्याय की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती।” उन्होंने यह भी कहा कि देश के अंतिम नागरिक तक न्याय पहुंचाना हमारा मूल कर्तव्य है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा, “महाकुंभ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी भूमिका रही। अगर कोर्ट कुंभ से पहले किसी कार्य में स्थगन आदेश दे देता, तो यह सफलतापूर्वक संपन्न नहीं हो पाता।”

    नव-निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स में 2,300 वातानुकूलित चैंबर्स, पुस्तकालय, कैंटीन, बैंकिंग और एटीएम सुविधाएं उपलब्ध हैं। मल्टीलेवल पार्किंग भवन में लगभग 2,300 चार-पहिया और 1,500 दो-पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता है, जिसमें दिव्यांगों के लिए विशेष प्रावधान भी किए गए हैं

    इतनी बड़ी बिल्डिंग वकीलों के लिए वर्ल्ड में नहीं- CJI

    CJI ने कहा- आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुत अच्छा उदाहरण दिया है, जिसे हम रोल मॉडल बोल सकते हैं। मेरे नॉलेज में इतनी बड़ी इमारत वकीलों के लिए पूरे वर्ल्ड में भी नहीं होगी। यहां वादकारियों का भी ख्याल रखा गया। बगल के भूखंड में वादकारियों के लिए कुछ प्लानिंग है, जहां बच्चे लेकर आने वाली महिलाओं के लिए क्रेच भी बनेगा। यानी वर्किंग महिला के बच्चों के लिए देखरेख की व्यवस्था की जाएगी।

    वकीलों के एसी चेंबर आप लोगों को ठंडा करेंगे- योगी

    योगी ने कहा- याद कीजिए इसी इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2017 में PM मोदी का आगमन हुआ था। उन्होंने कहा था- सुशासन की पहली शर्त है- रूल ऑफ लॉ। यानी कानून का शासन। इसमें बार और बेंच के साथ-साथ वादकारी का भी महत्व है।

    प्रयागराज धर्म, ज्ञान और न्याय की भूमि के रूप में देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है। महाकुंभ में कौन सा व्यक्ति होगा, जिसने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अपनी विरासत के साथ जोड़ने में गौरव की अनुभूति न की हो।

    6 साल पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाई था। मगर, यह नहीं चली नहीं। मैंने कहा- चलेगी भी नहीं। सबसे पहले ऊपर के दो फ्लोर कॉमर्शियल कर दीजिए। इसके बाद मैं आपसे बात करूंगा। अब वहां कॉम्पलेक्स फुल है। यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग के साथ-साथ वकीलों को चेंबर दिए गए हैं। वकीलों के ये एसी चेंबर आप लोगों को भी ठंडा करेंगे।

    जल्दी काम करना सीएम योगी से सीखें- अर्जुन राम मेघवाल

    केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- ये इज ऑफ लिविंग की व्यवस्था हैं। पार्किंग को लेकर होने वाले विवाद अब कम हो जाएगा। सबसे जल्दी काम करना सीखना हो तो सीएम योगी से सीख सकते हैं। महाकुंभ में शानदार कोआर्डिनेशन के लिए सीएम योगी की प्रशंसा करता हूं।

    बिल्डिंग का सदुपयोग कीजिए- जस्टिस विक्रम नाथ

    सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा- इलाहाबाद बार एसोसिएशन बहुत अच्छा है। सुप्रीम कोर्ट भी नहीं समझ पाता है कि यहां काम कैसे होता है। इस बिल्डिंग का पूरा सदुपयोग कीजिएगा।

    बिल्डिंग की पार्किंग-वकीलों के चेंबर के बारे 7 पॉइंट में जानिए

    हाईकोर्ट में मल्टी पार्किंग 5 मंजिला होगी। इसमें 2300 फोर व्हीलर और 1500 टू व्हीलर खड़े हो सकेंगे। दिव्यांगों के लिए बेसमेंट में कार पार्किंग बनाई गई है। ग्राउंड फ्लोर पर दिव्यांगों के लिए टू-व्हीलर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई। वकीलों के लिए 2300 एसी चैंबर बनाए गए हैं। कैंटीन, लाइब्रेरी की भी सुविधा है। कॉमन हॉल, रैंप एरिया, सेवा खंड, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 26 स्वचलित सीढ़ियां लगाई गई हैं। 24 लिफ्ट भी हैं। ग्राउंड फ्लोर पर बैंक और एटीएम की व्यवस्था रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.