Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Lalchand Kataruchak का BJP – Congress पर हमला – कहा, “Punjab की अनख बेच दी गई है Delhi Durbar को”
    punjab

    Lalchand Kataruchak का BJP – Congress पर हमला – कहा, “Punjab की अनख बेच दी गई है Delhi Durbar को”

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब सरकार में मंत्री और आप नेता लालचंद कटारूचक ने लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब की पहचान, अधिकार और स्वाभिमान को बार-बार कुचला गया है और अब बीजेपी पंजाब को सिर्फ दिल्ली दरबार को खुश करने का जरिया बना रही है।

    “मोदी दरबार को सलाम करना ही है बीजेपी का पंजाब मॉडल”

    कटारूचक ने कहा कि पंजाब बीजेपी को एक गुजराती नेता – विजय रूपाणी चला रहे हैं, जिनका ना तो पंजाब से कोई संबंध है, ना ही यहां की संस्कृति और लोगों से कोई जुड़ाव। उन्होंने सवाल उठाया – “विजय रूपाणी का पंजाब से क्या लेना-देना?” उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब बीजेपी के नेता भी दिल्ली के नेताओं के इशारे पर चलते हैं, न कि पंजाब के लोगों के लिए।

    कांग्रेस पर भी जमकर बरसे

    कांग्रेस पर हमला करते हुए कटारूचक ने कहा कि जो पार्टी इटली से चलती हो, जिसके शासनकाल में पंजाब का मुख्यमंत्री कार्यालय पाकिस्तान से प्रभावित होता रहा हो, वह दूसरों पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं रखती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में कोई आत्मनिर्भरता नहीं होती, वो सिर्फ अपने हाईकमान से आदेश मिलने पर ही बोलते हैं।

    राष्ट्रीय पार्टियों का रवैया केंद्रीकृत, लेकिन AAP अलग है

    कटारूचक ने कहा, “हर राष्ट्रीय पार्टी का एक केंद्रीकृत ढांचा होता है, लेकिन आम आदमी पार्टी अपने राज्य के नेताओं को अधिकार देती है कि वो जनता की आवाज़ बनें और उनके हित में फैसले लें।” उन्होंने साफ कहा कि आप पार्टी में पंजाब के नेताओं को निर्णय लेने की आज़ादी है, जबकि कांग्रेस और बीजेपी में ऐसा नहीं है।

     

     

    “बीजेपी कर रही है मुग़लों जैसा रवैया”

    बीजेपी की कार्यप्रणाली की तुलना मुग़ल शासकों से करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की बीजेपी लीडरशिप पंजाब को सिर्फ एक resource centre की तरह देखती है – जहां से वोट और टैक्स तो चाहिए, लेकिन लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं।

    भाखड़ा-ब्यास विवाद पर सुक्खू को घेरा

    कटारूचक ने कांग्रेस के हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू पर आरोप लगाया कि वे भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड और जल विवाद में पंजाब के खिलाफ खड़े हैं, और पंजाब कांग्रेस के नेता इस पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के नेता जनता के मुद्दों की बजाय अपने निजी हितों के लिए काम कर रहे हैं।

    “जनता असली मुद्दों पर चाहती है ध्यान”

    कटारूचक ने कहा कि पंजाब की जनता चाहती है कि नेता पानी, शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, “AAP की प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा करना और अपने वादे पूरे करना है। हमारा मकसद है पंजाब को आगे ले जाना, न कि पुरानी और फालतू राजनीति में उलझाना।”

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप प्रवक्ता नील गर्ग भी मौजूद थे। कटारूचक ने अंत में कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को issue-based politics करनी चाहिए और जनता के असली मुद्दों पर काम करना चाहिए, न कि irrelevant topics पर राजनीति करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकार

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.