Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»Dhaliwal का Randhawa पर पलटवार: कहा – Congress ने Gangsters को पाला, AAP Government कर रही सख्त कार्रवाई
    punjab

    Dhaliwal का Randhawa पर पलटवार: कहा – Congress ने Gangsters को पाला, AAP Government कर रही सख्त कार्रवाई

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब में गैंगस्टर मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के हालिया बयान पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने रंधावा के आरोपों को न सिर्फ खारिज किया, बल्कि उन्हें “हास्यास्पद” भी करार दिया।

    दरअसल, रंधावा ने एक दिन पहले दावा किया था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गैंगस्टरों से धमकी दिलवाई जा रही है, ताकि वे पार्टी की जनसभाओं में शामिल न हों। इस पर धालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गैंगस्टरों की जड़ें कांग्रेस और अकाली सरकारों के समय ही बोई गईं, और अब वही लोग आप सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

    धालीवाल ने रंधावा को याद दिलाया कि वे खुद जेल मंत्री और गृह मंत्री रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में ही यूपी के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल में मेहमान की तरह रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने कई गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण दिया था, जिसकी वजह से पंजाब में गैंगस्टर कल्चर पनपा।

    उन्होंने कहा, “आपके हलके डेरा बाबा नानक का बच्चा-बच्चा जानता है कि इन गैंगस्टरों को किसने पैदा किया। इसलिए गैंगस्टरों पर बात करना आपको शोभा नहीं देता।”

    धालीवाल ने साफ कहा कि पंजाब की जनता अब जागरूक हो चुकी है और झूठे आरोपों से गुमराह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार के आने के बाद से अपराधियों और नशा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो महीनों में हजारों अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है और बड़ी संख्या में एफआईआर दर्ज की गई हैं।

    धालीवाल ने कहा, “हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है – पंजाब से नशा और अपराध को खत्म करना और फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाना।” उन्होंने रंधावा को नसीहत देते हुए कहा कि आप सरकार पर उंगली उठाने से पहले उन्हें अपनी सरकार के समय के गुनाहों की तरफ देखना चाहिए।

    इस पूरे मामले ने पंजाब की राजनीति में नया तूफान ला दिया है और आने वाले दिनों में बयानबाजी और तेज़ होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    September 3, 2026

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.