Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»international»Covid के बाद अब ‘Bat Virus’ का खतरा! China में Bats से मिले नए Virus, Scientists की चेतावनी से मचा हड़कंप
    international

    Covid के बाद अब ‘Bat Virus’ का खतरा! China में Bats से मिले नए Virus, Scientists की चेतावनी से मचा हड़कंप

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJune 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन एक बार फिर से दुनिया की चिंता का कारण बनता दिख रहा है। कोरोना महामारी के बाद अब एक नया खतरा सामने आया है जिसे लोग ‘बैट वायरस’ कह रहे हैं। यह वायरस चीन के युन्नान प्रांत के चमगादड़ों में पाया गया है। वैज्ञानिकों की मानें तो यह वायरस बेहद खतरनाक हो सकता है और इंसानों में गंभीर बीमारियां फैला सकता है।

    कहां से आया यह वायरस?

    वैज्ञानिकों की एक टीम ने 2017 से 2021 के बीच युन्नान में 142 चमगादड़ों के किडनी सैंपल (गुर्दे के नमूने) इकट्ठा किए। इन सैंपल्स की Genetic Sequencing की गई, जिससे 22 अलग-अलग तरह के वायरस की पहचान हुई। इनमें से 2 वायरस Hendra और Nipah Henipavirus से मिलते-जुलते पाए गए। ये दोनों वायरस पहले से ही बेहद घातक माने जाते हैं।

    कितना खतरनाक है यह वायरस?

    The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक, Hendra और Nipah जैसे वायरस इंसानों के दिमाग में सूजन (Brain Inflammation) पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा यह वायरस सांस लेने में गंभीर दिक्कतें भी ला सकते हैं। यानी अगर यह वायरस इंसानों में फैला, तो हालात फिर से कोरोना जैसे हो सकते हैं।

    और भी मिले खतरनाक जीवाणु और परजीवी

    इस रिसर्च में कुछ ऐसे बैक्टीरिया और परजीवी (Parasites) भी पाए गए हैं, जिनके बारे में विज्ञान को अब तक कोई जानकारी नहीं थी। यह बात और भी डरावनी बन जाती है क्योंकि ये जीवाणु क्या कर सकते हैं, इसका अभी अंदाजा नहीं है।

    कैसे फैल सकता है ये वायरस?

    वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह वायरस चमगादड़ के मूत्र (urine) से फैल सकता है। यदि कोई चमगादड़ किसी फल को गंदा कर दे और इंसान वही फल खा ले, तो संक्रमण हो सकता है। इस तरह से यह वायरस सीधे चमगादड़ से इंसान में पहुंच सकता है।

    क्यों है यह स्टडी जरूरी?

    यह स्टडी इसलिए अहम है क्योंकि यह पहली बार है जब चीन के चमगादड़ों में पाए गए वायरस का जेनेटिक कोड दुनिया के सामने आया है। साथ ही, यह रिसर्च Covid-19 के बाद की गई है, जिसने पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जान ली थी।

    कोरोना से क्या है कनेक्शन?

    कोरोना वायरस का पहला मामला 2019 के अंत में चीन के वुहान शहर में सामने आया था। वुहान की एक लैब में ही चमगादड़ों पर वायरस की रिसर्च की जाती है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि कोरोना वहीं से फैला। ऐसे में एक बार फिर चीन में चमगादड़ों से निकले वायरस की बात सुनकर पूरी दुनिया चौकन्नी हो गई है।

    अभी खतरा नहीं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी

    इस रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक कोई नया संक्रमण या महामारी शुरू नहीं हुई है, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि इन वायरस की बीमारी फैलाने की क्षमता पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यह शोध हमें भविष्य की संभावित महामारी से सतर्क रहने का संकेत देता है।

    ध्यान रखें:

    • खुले में कटे फल न खाएं
    • जंगली जानवरों के संपर्क से बचें
    • साफ-सफाई का खास ध्यान रखें
    • कोई नई बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Trump Davos Plane Glitch: US से दावोस जा रहे Trump के विमान में तकनीकी खराबी बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा

    January 21, 2026

    Donald Trump बोले- Modi बहुत अच्छे व्यक्ति… लेकिन साथ ही दे दी टैरिफ वाली चेतावनी

    January 5, 2026

    ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बोंडी बीच पर गोलीबारी, 12 लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

    December 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा भाजपा में होंगे शामिल, AAP राज्यसभा सदस्यों के विलय का बड़ा एलान

    April 24, 2026

    पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

    April 24, 2026

    आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

    April 24, 2026

    Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.