Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»पंजाब में पहली बार 725 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती:21 जुलाई तक आवेदन
    punjab

    पंजाब में पहली बार 725 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती:21 जुलाई तक आवेदन

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब सरकार ने पहली बार सरकारी स्कूलों में 725 स्पेशल एजुकेटर (विशेष शिक्षक) की भर्ती करने का फैसला लिया है। इनमें से 393 पद प्राइमरी कैडर और 332 पद मास्टर कैडर के होंगे। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि यह भर्ती प्रक्रिया अगले एक से डेढ़ महीने के भीतर पूरी कर ली जाए।

    विशेष जरूरताें वाले 47 हजार स्टूडेंटस है

    हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 4000 स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई थी। इनमें प्राथमिक कैडर के 1950 और मास्टर कैडर के 1650 पद शामिल हैं। इसी मंजूरी के तहत पहले चरण में 725 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस ने बताया कि इस फैसले से सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 47 हजार से ज्यादा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे इन बच्चों को उनकी ज़रूरत के मुताबिक पढ़ाई और सहयोग मिल सकेगा।

    ये भर्तियां व्यावसायिक शिक्षक, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर और ईटीटी के पदों को बदलकर की जा रही हैं, जिसके लिए गवर्नर की मंजूरी भी मिल चुकी है। सरकार का यह कदम शिक्षा क्षेत्र में समावेशिता (इनक्लूसिव एजुकेशन) की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

    वेबसाइट पर होगी सारी जानकारी अपडेट

    सरकार ने भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में 725 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। भर्ती संबंधी नियम जल्दी ही वेबसाइट पर अपडेट होंगे। हालांकि जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसके मुताबिक 75 प्रतिशत पद सीधे भरे जाएंगे, जबकि 25 प्रतिशत प्रमोशन वाले केस रहेंगे।

    इसके अलावा 20 प्रतिशत पद प्राइमरी स्कूल शिक्षक के लिए रिजर्व रहेंगे। स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक कैडर) के लिए 90 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि 10 प्रतिशत पद पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। इसमें 8 प्रतिशत प्री प्राइमरी स्कूल शिक्षक और 2 प्रतिशत पद फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकार

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.