Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»गांव Panjwad की ‘Lok Milni’ में उमड़ा जनसैलाब; लोगों के जोश ने Opponents’ के हौसले किए कमज़ोर, Tarn Taran में ‘APP’ की जीत तय: Harmit Sandhu
    punjab

    गांव Panjwad की ‘Lok Milni’ में उमड़ा जनसैलाब; लोगों के जोश ने Opponents’ के हौसले किए कमज़ोर, Tarn Taran में ‘APP’ की जीत तय: Harmit Sandhu

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsNovember 8, 2025Updated:November 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को लोगों का लगातार बढ़ता समर्थन देखने को मिल रहा है। गुरुवार को गांव पंजवड़ में हुई ‘लोक मिलनी’ के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। इस जनसमूह ने साफ संकेत दिया कि हलके में इस बार आम आदमी पार्टी की लहर मजबूत है।

    कार्यक्रम में ‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने गांववासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि तरनतारन के लोग बदलाव चाहते हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहित वाली नीतियों पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव से मिल रहा प्यार साबित करता है कि जनता इस बार आप को बड़ी बढ़त से जिताने का मन बना चुकी है।

    संधू ने कहा,
    “लोग अब उन पार्टियों से थक चुके हैं जो सिर्फ चुनाव के टाइम दिखाई देती हैं। अब जनता ऐसे नेता को चुनना चाहती है जो उनके बीच रहे और उनके काम करे।”

    उन्होंने यह भी कहा कि पंजवड़ में आज दिखा यह उत्साह विरोधी पार्टियों के लिए साफ संदेश है कि इस चुनाव में उनकी राह आसान नहीं होगी।

    संधू ने वादा किया कि जीत के बाद हलके में सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल, रोजगार और पीने के पानी की दिक्कत जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
    उन्होंने कहा,
    “हम कहने वाले नहीं, करने वाले लोग हैं। जीतने के बाद दिन-रात हलके के विकास के लिए काम करेंगे।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    September 3, 2026

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.