Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»पंजाब की राजनीति में नई हलचल, Priyanka Gandhi से मुलाकात करेंगे नवजोत सिद्धू!
    punjab

    पंजाब की राजनीति में नई हलचल, Priyanka Gandhi से मुलाकात करेंगे नवजोत सिद्धू!

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 11, 2025Updated:December 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों की वजह से कांग्रेस में छिड़े घमासान में अब नवजोत सिंह सिद्धू की भी एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी हाईकमान से संपर्क किया है। वह अपनी पत्नी के बयानों पर कोई भी एक्शन लेने से पहले अपनी बात रखना चाहते हैं।

    इसके लिए उन्होंने प्रियंका गांधी से मिलने के लिए समय भी मांगा है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिद्धू को 19 दिसंबर को प्रियंका गांधी से मिलेने का समय मिला है। आपको ये भी बता दें कि, सिद्धू कल, बुधवार को भी दिल्ली पहुंचे थे लेकिन संसद सत्र के चलते हाईकमान के नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाई।

     

    आपको बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू के ‘मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ के अटैची’ वाले बयान के बाद राजनीति काफी गरमा गई है। पहले तो खुद नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, लेकिन बाद में कांग्रेस नेताओं के उनके खिलाफ दिए गए बयानों के जवाब में उन्होंने कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मामला हाईकमान तक पहुंचा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया। वहीं, कांग्रेस हाईकमान ने मामले की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी भी बनाई है, जिसे पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज भूपेश बघेल हेड करेंगे।

    वहीं, हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया और न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया। हालांकि, उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू लगातार पंजाब कांग्रेस के कुछ नेताओं पर निशाना साध रही हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के अंदर इस तरह की खींचतान से हाईकमान काफी नाराज है और इसीलिए मामले की डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

    April 28, 2026

    Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण

    April 28, 2026

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

    April 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

    April 28, 2026

    Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण

    April 28, 2026

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

    April 28, 2026

    AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.