Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»up»यूपी में 4 करोड़ वोटर्स लापता! CM योगी की बढ़ी टेंशन, अखिलेश ने ली चुटकी; SIR पर मचा घमासान
    up

    यूपी में 4 करोड़ वोटर्स लापता! CM योगी की बढ़ी टेंशन, अखिलेश ने ली चुटकी; SIR पर मचा घमासान

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 18, 2025Updated:December 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    यूपी में SIR की धीमी रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेंशन में हैं। उत्तर प्रदेश में करीब 4 करोड़ वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है। दरअसल यूपी में अब तक करीब 12 करोड़ वोटरों के ही फॉर्म वापस आए हैं। अब सीएम योगी कह रहे हैं कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कम से कम 16 करोड़ वोटर होने चाहिए। अब तक 12 करोड़ लोगों ने ही SIR ने फॉर्म भरे हैं, इसका मतलब 4 करोड़ वोटरों का पता नहीं चल रहा है। यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत समारोह में सीएम योगी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को मेहनत करके इन लापता चार करोड़ मतदाताओं का पता लगाना चाहिए।

    सीएम योगी ने वैरिफिकेशन करने को कहा

      सीएम योगी ने आज बीजेपी के नेताओं से कहा कि वो घर घर जाएं, वोटर्स का वैरीफिकेशन करें, जो नाम वोटर लिस्ट से कट सकते हैं उन्हें खोजें, क्योंकि जिन चार करोड़ मतदाताओं का पता नहीं चल पा रहा है, उसमें 85 से 90 परसेंट लोग बीजेपी के वोटर हैं। वैसे 4 करोड़ वोटर्स का गायब होना वाकई चिंता की बात है। ये नंबर बहुत बड़ा है। यूपी के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर दयाशंकर सिंह ने कहा कि शहरों में रहने वाले ज़्यादातर लोगों का गांव में भी वोटर कार्ड बना हुआ है, चूंकि अब एक ही जगह के वोटर हो सकते हैं, इसलिए शहरों में रहने वाले बहुत से प्रवासी लोगों ने अपना वोट गांव में रखा है। जिन लोगों ने ऐसा किया, उनका नाम मिसिंग में आया है। गाज़ियाबाद, यूपी के उन जिलों में है, जहां SIR का काम सबसे धीमे हो रहा है। लेकिन गाज़ियाबाद से बीजेपी सांसद अतुल गर्ग इसे नया ही एंगल दे रहे हैं। अतुल गर्ग का कहना है कि विपक्ष के लोग बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, लेकिन यहां तो बीजेपी सपोर्ट्स के ही वोट गायब हो रहे हैं। इसका मतलब ये है कि SIR का काम पूरी निष्पक्षता से हो रहा है।

    अखिलेश यादव ने ली चुटकी

      बीजेपी और योगी की इस टेंशन पर अखिलेश यादव ने चुटकी ली। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के 85 से 90 परसेंट वोटर गायब होने का एक अर्थ ये भी है कि PDA प्रहरियों के चौकन्नेपन की वजह से SIR में भाजपाई अपने मनमाफिक जुगाड़ नहीं कर पाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी की मदद के लिए ही इलेक्शन कमीशन ने SIR की डेडलाइन दो हफ्ते के लिए बढ़ाई है, लेकिन PDA के प्रहरी सावधान हैं, कोई गड़बड़ नहीं होने देंगे।

    माइग्रेशन हो सकती है वजह

      बीजेपी और अखिलेश में तो मिसिंग वोटर्स को लेकर वार-पलटवार होते रहेगा, लेकिन इतनी बड़ी तादाद में मतदाताओं के गायब होने को लेकर इंडिया टीवी संवाददाता रुचि कुमार ने यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से बात की। उन्होंने भी ये बात मानी कि राज्य में बड़े पैमाने पर माइग्रेशन हुआ है, यानी लोग एक जगह से दूसरी जगह गए हैं, इसलिए अब बाकी बचे हुए समय में फॉर्म-6 भरवाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। यूपी में अगर चार करोड़ लोगों के वोट कटते हैं तो ये वाकई में हैरानी की बात है। अगर ये आंकड़ा सही है तो ये इस बात का सबूत है कि वोटर लिस्ट का रिवीजन क्यों जरूरी था।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.