Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»यूपी में साल 2026 में डेढ़ लाख नौकरियां! CM योगी ने बैठक में दे दिया आदेश
    up

    यूपी में साल 2026 में डेढ़ लाख नौकरियां! CM योगी ने बैठक में दे दिया आदेश

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    UP Jobs 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नया साल उम्मीदों की नई किरण लेकर आने वाला है. मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 1.5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दे दी है. इस महा-भर्ती अभियान के साथ ही योगी सरकार 10 साल के कार्यकाल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम करेगी.

    कहां होंगी भर्तियां

    ये नौकरियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, आवास विकास समेत प्रदेश के विभिन्न विभागों में दी जाएंगी. इसमें सबसे अधिक पुलिस और शिक्षा विभाग में भर्तियां होंगी. इसी के साथ 2026 में योगी सरकार के नाम सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा. योगी सरकार प्रदेश में पहली सरकार होगी, जिसने दस वर्षों में दस लाख सरकारी नौकरी देने की सौगात दी. यूपी सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं. ये सभी भर्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हुईं. इससे प्रदेश के युवाओं का योगी सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है. पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों में पारदर्शी माहौल नहीं था. “सीएम योगी ने हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सीएम योगी ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के खाली पदों की जानकारी मांगी. सूत्रों की मानें तो योगी सरकार वर्ष 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में करीब 50-50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी. इसके साथ ही राजस्व में 20 हजार पदों पर भर्ती करेगी, जबकि कारागार, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार और स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर भी भर्ती करेगी. अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी करने का काम अंतिम चरण में है. कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है. प्रस्तावित भर्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले साल तक योगी सरकार पहली सरकार बन जाएगी जिसने दस साल में रिकॉर्ड दस लाख सरकारी नौकरियां दीं.” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी देने के लिए पुलिस विभाग में अब तक 2.19 लाख पदों पर भर्ती की गयी है. इसी क्रम में सीएम योगी के निर्देश पर वर्ष 2026 में पुलिस विभाग की ओर से करीब 50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा. इसको लेकर अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वर्ष 2026 में पुलिस विभाग द्वारा 30 हजार आरक्षी और 5 हजार सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी.

    शिक्षा विभाग में होंगी  50 हजार पदों पर भर्तियां

      इसके अलावा विभाग में 15 हजार विभिन्न पदों पर भी भर्ती की जाएगी. वहीं, शिक्षा विभाग के आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि शिक्षा विभाग में भी करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती सहायक अध्यापक से लेकर लेक्चरर, प्रधानाचार्य आदि पदों पर होगी. इसी तरह राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सबसे ज्यादा लेखपालों के पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके साथ ही स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार, बाल विकास पुष्टाहार समेत विभिन्न विभागों में 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. अलग-अलग आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुल नई भर्तियां करीब डेढ़ लाख से ज्यादा होंगी.

    तैयारियां अंतिम चरण में

      मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभागों के खाली पदों का ब्योरा फाइनल कर विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया तेज की जाए.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल

    April 26, 2026

    पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षा

    April 26, 2026

    चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहत

    April 26, 2026

    पंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे exam

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.