Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»पंजाब में अब दिन और रात का तापमान गिरेगा:शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, गुरदासपुर सबसे ठंडा; चंडीगढ़ से 6 फ्लाइट्स कैंसिल
    punjab

    पंजाब में अब दिन और रात का तापमान गिरेगा:शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, गुरदासपुर सबसे ठंडा; चंडीगढ़ से 6 फ्लाइट्स कैंसिल

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 26, 2025Updated:December 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले 3 दिन लोगों को कड़ी ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की तरफ से शीत लहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम ड्राई रहेगा। वहीं, अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिरना शुरू हो गया है। 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है। आदमपुर में शीत लहर तो गुरदासपुर और पठानकोट में घना कोहरा दर्ज किया गया है। इस वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाने वाली 6 फ्लाइट तक प्रभावित हुई हैं।   आज इन जिलों में रहेगा घना कोहरा मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में घना से बहुत घना कोहरा कुछ जगहों पर रहने की संभावना है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में मौसम शुष्क रहने के साथ घना कोहरा रहने की संभावना है।   विजिबिलिटी 50 से 199 मीटर दर्ज मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 से 199 मीटर रह गई थी। इससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर 2025 को एक्टिव हो रहा है। इस वजह से बारिश की संभावना कम है। जबकि 30 और 31 दिसंबर को अन्य पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इस वजह से हिमालय क्षेत्र में बर्फ गिर सकती है। एक तारीख को पंजाब के कुछ एरिया में बारिश की संभावना बन सकती है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना और मोहाली में बारिश हो सकती है। इसमें बदलाव भी हो सकता है।   24 घंटे में 5 डिग्री तक तापमान गिरा जहां तक अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। 24 घंटे में तापमान 0.2 से लेकर 5.2 डिग्री तक गिरा है। चंडीगढ़ में अधिकतम 17.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अमृतसर में 19.7 डिग्री, लुधियाना में 21.2 डिग्री, पटियाला में 14.6 डिग्री, पठानकोट में 20.6 डिग्री, बठिंडा में 23.5 डिग्री, रूपनगर में 20.1 डिग्री और मानसा में 24.1 डिग्री दर्ज किया गया है।  
    अगले 3 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना 27 दिसंबर – पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में अलग-अलग जगहों पर घने कोहरे के साथ शीत लहर का भी असर देखने को मिल सकता है। 28 दिसंबर – पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और बठिंडा में अलग-अलग जगहों पर घने से बहुत घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने की आशंका है। इसके अलावा होशियारपुर में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा और शीत लहर का असर रह सकता है, जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और शीत लहर की संभावना जताई गई है। रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में भी अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। 29 दिसंबर – पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और बठिंडा में कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा और ठंडी लहर चल सकती है। होशियारपुर में अलग-अलग जगहों पर बहुत घना कोहरा और ठंडी लहर का असर रहने की संभावना है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और ठंडी लहर रह सकती है। रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में भी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

    April 22, 2026

    मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

    April 22, 2026

    गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

    April 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

    April 22, 2026

    ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

    April 22, 2026

    मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

    April 22, 2026

    गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.