Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»UP Schools Closed: भीषण शीतलहर के कहर से अलर्ट Yogi सरकार, यूपी के स्कूलों पर सख्त आदेश
    up

    UP Schools Closed: भीषण शीतलहर के कहर से अलर्ट Yogi सरकार, यूपी के स्कूलों पर सख्त आदेश

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsDecember 29, 2025Updated:December 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में बढ़ती ठंड के मद्देनजर एक जनवरी तक 12वीं तक के स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया है. इसको लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. भीषण शीतलहर के चलते सीएम ने राज्य के ICSE,CBSE, UP बोर्ड के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद करने के दिए निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि शीतलहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे. इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

    खुले में न सोए कोई भी व्यक्ति- सीएम योगी आदित्यनाथ

    सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए. रेन बसेरों में सभी सुविधाएं अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएं. इसके साथ ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी तैयार रहें.

    सीएम के आदेश के बाद लखनऊ डीएम ने बंद रखने के दिए निर्देश

      सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा स्कूलों को बंद करने के आदेश के बाद अधिकारी एक्शन मोड में हैं. इस बीच लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया. आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक संचालित परिषदीय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल, सहायता प्राप्त स्कूल, समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों की सोमवार (29 दिसंबर) से गुरुवार (1 जनवरी) तक छुट्टी रहेगी. साथ ही आदेश में कहा गया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप की चेतावनी दी है. इसको देखते हुए सीएम ने राज्य में ठंड से बचाव के लिए, बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह आदेश दिया है. सीएम द्वारा अधिकारियों को इन निर्देशों को कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल

    April 26, 2026

    पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षा

    April 26, 2026

    चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहत

    April 26, 2026

    पंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे exam

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.