Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»up»बांग्लादेश पर सब चुप, हिंदुओं को बांटना सर्वनाश; रामानंदाचार्य के प्रकटोत्सव पर CM योगी का बड़ा हमला
    up

    बांग्लादेश पर सब चुप, हिंदुओं को बांटना सर्वनाश; रामानंदाचार्य के प्रकटोत्सव पर CM योगी का बड़ा हमला

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJanuary 10, 2026Updated:January 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर विपक्षी दलों पर इशारों में बड़ा हमला बोला है। प्रयागराज में जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती (प्रकट उत्सव) समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज हिंदू समाज को जाति, मत और संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह विभाजन उसी तरह सर्वनाश का कारण बनेगा, जैसा आज बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं के साथ जो कुछ हो रहा है, उस पर तथाकथित सेक्युलरिज्म का ठेका लेकर चलने वाले लोग पूरी तरह चुप हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे किसी ने इनके मुंह पर फेविकोल लगा दिया हो या टेप चिपका दिया हो। बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर न तो कोई कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। न ही कोई आवाज उठाई जा रही है। यह स्थिति हम सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

    सतर्क रहने की अपील

      सीएम योगी ने कहा कि हिंदुओं को तोड़ने और बांटने वाले लोगों को किसी भी हाल में पनपने नहीं देना चाहिए। अगर हम सब एकजुट होकर संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आने वाला समय सनातन धर्म का होगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया में सनातन धर्म का झंडा लहराएगा और तब कोई बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। मुख्यमंत्री ने संत समाज की एकता की सराहना करते हुए कहा कि जब संत समाज एक मंच पर आकर उद्घोष करता है, तो उसके परिणाम भी सामने आते हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संतों की साधना और तपस्या का ही परिणाम है।

    विपक्ष पर दंगों को लेकर निशाना

    सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आज हिंदू समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, वे कभी भी समाज के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ऐसे लोग सत्ता में थे, तब उन्होंने केवल अपने परिवार का हित देखा। आज चाहे वे कितने ही नारे क्यों न दें, लेकिन मौका मिलने पर वही करेंगे जो पहले करते आए हैं। वे सनातन धर्म पर प्रहार और दंगों की आड़ में समाज को झुलसाने का काम करते रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने श्रीराम मंदिर जाकर दर्शन किए। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी भाग लिया। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद सनातन धर्म की ध्वजा पताका को विश्व पटल पर फहराया गया।

    स्मारक, मंदिर निर्माण की घोषणा

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रयागराज में जगद्गुरु रामानंदाचार्य का स्मारक और मंदिर बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज वही पावन धरा है, जहां भक्ति शिरोमणि जगद्गुरु रामानंदाचार्य का प्राकट्य हुआ। यह वही भूमि है जहां मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी बहती है और जहां धर्म, न्याय और ज्ञान का संगम है। सीएम योगी ने कहा कि त्रिवेणी में स्नान करने से दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों प्रकार के पापों का नाश होता है। रामानंदाचार्य ने दिव्य गुणों को आत्मसात कर महानता प्राप्त की। आज के समय में समाज को उनकी जैसी दिव्य दृष्टि की आवश्यकता है। सामान्य व्यक्ति अपने लिए जीता है, जबकि महामानव संपूर्ण जगत की जागरूकता के लिए कार्य करता है।

    जाति, संप्रदाय से ऊपर उठने का संदेश

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रामानंदाचार्य का जन्म उस कालखंड में हुआ था, जब समाज को जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर बांटा जा रहा था। उन्होंने भक्ति आंदोलन के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य किया। कार्यक्रम में रामानंदाचार्य के द्वादश शिष्यों की परंपरा से जुड़े सभी संत एक मंच पर उपस्थित रहे। सीएम योगी ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संत जगद्गुरु सतुआ बाबा और उनकी पूरी टीम का अभिनंदन करते हुए सभी संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की यह पावन भूमि सनातन संस्कृति की आत्मा है। इसे और अधिक गौरवशाली बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    नशे से 736 करोड़ कमाने वाले मजीठिया से गठबंधन कर पंजाब को फिर नशे में डूबोने की तैयारी में अमित शाह – केजरीवाल

    October 29, 2026

    आम आदमी पार्टी ने मजीठा में अकाली दल (बादल) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, फूंका पुतला

    October 29, 2026

    अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने चिट्टा बेचकर और पंजाब की जवानी को बर्बाद करके ₹736.96 करोड़ कमाए: हरपाल सिंह चीमा

    October 29, 2026

    अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने ₹736.96 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क का किया खुलासा, 40,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल: अमन अरोड़ा

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.