Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»पंजाब में आज से ₹10 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा:3 करोड़ पंजाबियों को फायदा, CM मान-केजरीवाल लॉन्च करेंगे
    punjab

    पंजाब में आज से ₹10 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा:3 करोड़ पंजाबियों को फायदा, CM मान-केजरीवाल लॉन्च करेंगे

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    पंजाबियों को आज से 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा। इसमें न कोई इनकम का चक्कर है और न ही एज लिमिट। पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार स्कीम का लाभ उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा हाेगा।   मुख्यमंत्री सेहत स्कीम से जुड़ी 2 अहम बातें…
    • आयुष्मान के मुकाबले ज्यादा कवरेज: 
    • पंजाब में पहले से मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना चल रही है, जिसके तहत सरकारी और पैनल वाले अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इस योजना में राज्य के 80 प्रतिशत लोग कवर होते हैं। यह स्कीम केंद्र की है, जिसमें इनकम लिमिट तय है। सीएम सेहत स्कीम में 100% पंजाबी कवर होंगे। इसके अलावा इसमें इनकम या एज की कोई लिमिट नहीं है।
     
    • 3 बार लॉन्चिंग टल चुकी: 
    • मुख्यमंत्री सेहत बीमा स्कीम की घोषणा जुलाई 2025 में हुई लेकिन लागू नहीं हुई। फिर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को शुरू होनी थी, लेकिन बाढ़ की वजह से लॉन्चिंग टाल दी गई। सितंबर महीने में रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया लेकिन इंश्योरेंस कंपनी को शामिल करने के चक्कर में देरी होने से लॉन्चिंग नहीं हुई। इसके बाद 15 जनवरी 2026 को इसे लॉन्च करना था लेकिन CM भगवंत मान की अकाल तख्त में पेशी की वजह से टाल दिया गया।
    योजना की लॉन्चिंग के लिए आज (22 जनवरी) को मोहाली में कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें CM भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इस स्कीम में हर तरह का खर्च शामिल होगा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज

    April 19, 2026

    बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ?

    April 19, 2026

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज

    April 19, 2026

    बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ?

    April 19, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.