Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»up»26 जनवरी से पहले CM योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेशवासियों को लिखा पत्र, मथुरा से संभल तक का किया जिक्र
    up

    26 जनवरी से पहले CM योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेशवासियों को लिखा पत्र, मथुरा से संभल तक का किया जिक्र

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश की जनता के नाम एक पत्र लिखकर राज्य में हुए व्यापक बदलावों, विकास की दिशा और भविष्य के संकल्पों को साझा किया. सीएम योगी ने ‘योगी की पाती’ शीर्षक से लिखे गए इस पत्र में उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से निकालकर देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाने की यात्रा का उल्लेख किया.

     

    मुख्यमंत्री ने पत्र की शुरुआत प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि असीम संभावनाओं वाला हमारा प्रदेश संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू राज्य से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन गया है. दृढ़ संकल्प के साथ हमने कानून एवं सुशासन का राज स्थापित किया है. सत्ता के संरक्षण में पनप रहे माफिया के भय के साम्राज्य का अंत करते हुए विकास को गति दी है. निवेशक जो कभी लचर कानून व्यवस्था के नाम पर दूर भागते थे, उनमें निवेश की होड़ लगी है.

     

    उद्योगों का अभूतपूर्व विस्तार हुआ- सीएम योगी

    सीएम योगी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश की आद्य सुरक्षा की रीढ़ बनकर उभरा है. ‘बीन से बाजार तक’ की व्यवस्था और रिकॉर्ड डीबीटी भुगतान से अन्नदाताओं की आय में वृद्धि हुई है. उद्योगों का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है. पलायन की पीड़ा और बेरोजगारी का दंश समाप्ति की ओर है. लेबर रिफॉर्म, डी-रेगुलेशन, एमएसएमई, कौशल विकास, स्टार्टअप और ओडीओपी ने प्रदेश को लोकल से ग्लोबल की दिशा में अग्रसर करते हुए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित किए हैं.

     

    अयोध्या-काशी-मथुरा से संभल तक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की स्वर्णिम गाथा लिखी जा रही

    महिलाओं की श्रमबल भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के जन्म से विवाह तक सरकार आर्थिक सहायता सुनिश्चित कर रही है. निराश्रित महिलाओं, वृद्धों एवं दिव्यांगजन के लिए पेंशन की व्यवस्था है. मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और हेल्थ-टेक के माध्यम से सेवाएं अधिक सुलभ हुई हैं. जल-थल-नभ की अद्भुत कनेक्टिविटी ने व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति दी है. अयोध्या-काशी-मथुरा से संभल तक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की स्वर्णिम गाथा लिखी जा रही है. आज हमारे त्योहारों में स्वदेशी की चमक स्पष्ट दिखाई देती है.

     

    सीएम योगी ने आगे कहा कि हमने जीरो पॉवर्टी लक्ष्य के साथ 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को ‘बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू’, ‘रेवेन्यू डेफिसिट से रेवेन्यू सरप्लस’ एवं ‘उपद्रव से उत्सव’ की ओर अग्रसर किया है.

     

    24 जनवरी को हम उत्तर प्रदेश दिवस बनाएंगे

    पत्र के अंत में सीएम योगी ने कहा कि 24 जनवरी को हम उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे हैं. यह विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को दोहराने का समय है. हम सबके संयुक्त प्रयासों से संकल्प से सिद्धि की यह मात्रा ऐसे ही गतिशील बनी रहेगी. सभी प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षा

    April 26, 2026

    चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहत

    April 26, 2026

    पंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे exam

    April 26, 2026

    जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा – Deepak Bali

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.