Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»up»छात्रों के लिए GOOD NEWS! आज सीएम योगी बाटेंगे स्कॉलरशिप, 20 लाख स्टूडेंट्स के बैंक खातों में आएगा पैसा
    up

    छात्रों के लिए GOOD NEWS! आज सीएम योगी बाटेंगे स्कॉलरशिप, 20 लाख स्टूडेंट्स के बैंक खातों में आएगा पैसा

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    रविवार यानी आज यूपी के छात्रों के लिए बड़ा दिन है. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें बड़ा तोहफा देने वाले हैं. दरअसल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पात्र स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप बाटेंगे. पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग की स्कॉलरशिप योजनाओं के पात्र स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिलेगी विभागीय मंत्री गिनाएंगे विभाग की उपलब्धियां कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक शामिल होंगे. पात्रों की लिस्ट तैयार कर उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप भेजने की पूरी तैयारी हो गई है. तीन विभागों की ओर से यह संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसमें विभागीय मंत्री अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे. रविवार शाम साढ़े 4 बजे कक्षा 9-10, कक्षा 11-12 और उच्च कक्षाओं की स्कॉलरशिप वितरित होगी. बैंक खातों में ट्रांसफर होगी धनराशि जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कराया जाएगा. छात्रवृति योजनाओं के पात्र छात्रों की छात्रवृति धनराशि उनके आधार-सीडेड बैंक खातों में अंतरित की जाएगी. साथ ही छात्रवृति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे. कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण इस कार्यक्रम का प्रदेश भर के विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में लाइव प्रसारण होगा. इसी वजह से अयोध्या समेत विभिन्न जिलों के स्कूलों को रविवार को भी खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्र मुख्यमंत्री का संबोधन सुन सकें और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे. वे शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की योजनाओं, छात्रों के भविष्य और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य पर अपने विचार साझा करेंगे. कौन-कौन होगा कार्यक्रम में शामिल? इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ मंत्री भी शामिल होंगे, जिनमें ओम प्रकाश राजभर, असीम अरुण, नरेन्द्र कश्यप, संजीव कुमार गोंड और दानिश आज़ाद अंसारी प्रमुख हैं. बताया जा रहा है कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    स्मार्ट मीटर को लेकर एक्शन में UPPCL, चार सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनी, IIT और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अधिकारी शामिल

    April 19, 2026

    सकौती में जाटों का जमावड़ा: CM मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.