Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला
    punjab

    ‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsFebruary 15, 2026Updated:February 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश भगत यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर अमलोह से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ‘आप’ नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

     

    इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक गैरी बड़िंग ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खुद आने की बजाय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस कार्यक्रम में भेजा। उन्होंने राज्यपाल से सवाल किया कि क्या पंजाब के पास अपने मंत्रियों या नेताओं की कमी है? बड़िंग ने कहा कि गवर्नर साहब पंजाब के किसी भी मंत्री की ड्यूटी लगा सकते थे, लेकिन भाजपा के इशारे पर जानबूझकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब की संस्थाओं में भेजा जा रहा है ताकि पंजाब के मामलों में हरियाणा का दखल बढ़ाया जा सके।

     

    विधायक बड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना दौरा रद्द करके वापस लौटना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की पवित्र धरती और शैक्षणिक संस्थानों में भाजपा के ऐसे नेताओं को बिल्कुल भी घुसने नहीं दिया जाएगा जो हमेशा पंजाब के हितों के खिलाफ खड़े होते हैं।

     

    इस दौरान बड़िंग ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि यह समझौता पंजाब के किसानों और व्यापारियों को बर्बाद करने की एक और कोशिश है। इस समझौते में पंजाब की किसानी को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने एलान किया कि भाजपा के किसी भी मंत्री या बाहरी राज्य के नेता के पंजाब में आने पर इसी तरह घेराव किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    September 3, 2026

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.