Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने की धमकी:सेक्रेटेरिएट खाली कराया, हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट, CRPF-पुलिस मौके पर
    punjab

    पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने की धमकी:सेक्रेटेरिएट खाली कराया, हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट, CRPF-पुलिस मौके पर

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsFebruary 19, 2026Updated:February 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। एहतियातन हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें पंजाब सचिवालय में विस्फोट करने की बात कही गई है। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। दैनिक भास्कर भी इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि मंगलवार को भी मोहाली के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें CM मान एडमिट थे। हालांकि, यह धमकी झूठी निकली।
    पंजाब सचिवालय में जांच के लिए पहुंचे CRPF के जवान।
    पंजाब सचिवालय में जांच के लिए पहुंचे CRPF के जवान। धमकी भरे ईमेल में ये बातें लिखीं सामने आए ईमेल के स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि यह सचिवालय को आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर मिला। इसमें लिखा है कि मान (CM भगवंत मान) का दफ्तर, सेक्रेटेरिएट और चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। इसके बाद लिखा है – पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा। मान (CM भगवंत मान) के दफ्तर में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। वहीं, चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 3.11 बजे ब्लास्ट होगा। मेल में नीचे भगवंत मान के दफ्तर और घर को निशाना बनाने का जिक्र है।
    सचिवालय को उड़ाने की धमकी वाला यह ईमेल वायरल हुआ है। इसके बाद पंजाब सचिवालय में खलबली मच गई। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता।
    सचिवालय को उड़ाने की धमकी वाला यह ईमेल वायरल हुआ है। इसके बाद पंजाब सचिवालय में खलबली मच गई। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता। एहतियातन हरियाणा सचिवालय भी अलर्ट पर पंजाब सचिवालय को मिली धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट कर दिया गया है। सबसे अहम बात यह है कि कल यानी 20 फरवरी को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए विधानसभा परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट किया गया है। दोपहर बाद विधानसभा परिसर में बीएसी की मीटिंग होनी है। इसमें सीएम नायब सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा शामिल होने वाले हैं। हाल में ये धमकियां मिलीं, जो फर्जी निकलीं…
    • 28 जनवरी 2026:  चंडीगढ़ के 26-30 स्कूलों (प्राइवेट और गवर्नमेंट) को बम धमकी ईमेल मिले, “1:11 pm पर ब्लास्ट” लिखा था। छात्रों को घर भेजा गया, बड़े पैमाने पर सर्च हुआ – फर्जी निकली। जिसके बाद एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
    • 29 जनवरी 2026:  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सिविल सेक्रेटेरिएट और म्यूनिसिपल भवन को भी धमकियां मिलीं। इसके बाद पूरा दिन सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी रही है। हाईकोर्ट में काम तक प्रभावित हुआ। कई केसों की इस वजह से सुनवाई टली।
    • 11 फरवरी 2026:  मोहाली के 16 स्कूलों इमेल पर बम से उड़ाने को धमकी मिली। मोहाली में यह अपनी तरह की पहली धमकी थी। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आई। पूरा दिन स्कूलों में टीमें जांच करती रही। लेकिन कोई नहीं निकला। मेल फर्जी निकली।
    • 17 फरवरी 2026:  मोहाली के 16+ स्कूलों और फोर्टस अस्पताल को उड़ाने की धमकी आई। अस्पताल में CM भगवंत मान भर्ती थे। धमकी ईमेल। 1:11 pm ब्लास्ट की बात लिखी थी। कोई इवैक्यूएशन नहीं हुआ। ये इस महीने मोहाली में दूसरी बार था।
    • 2025:  मई और अगस्त 2025 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को दो बार धमकियां मिलीं। दिसंबर 2025 में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को धमकी। ये सभी फर्जी निकलीं, लेकिन अफरा-तफरी मची।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    कोयले की भारी राष्ट्रीय कमी के कारण पंजाब में बिजली संकट गंभीर, उत्पादन 1,500 मेगावाट हुआ कम : तरुणप्रीत सिंह सोंध

    September 6, 2026

    पंजाब की शिक्षा में बदलाव की कहानी सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि अध्यापकों द्वारा लिखी जा रही है: मनीष सिसोदिया

    September 6, 2026

    ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर

    September 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब की शिक्षा में बदलाव की कहानी सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि अध्यापकों द्वारा लिखी जा रही है: मनीष सिसोदिया

    September 6, 2026

    ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर

    September 6, 2026

    अकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    September 5, 2026

    51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँ

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.