Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»punjab»Punjab News: पंजाब सरकार के मंत्रियों और आप विधायकों ने शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के परिवार से की मुलाकात, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से दिया भरोसा
    punjab

    Punjab News: पंजाब सरकार के मंत्रियों और आप विधायकों ने शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के परिवार से की मुलाकात, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से दिया भरोसा

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 1, 2026Updated:March 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Punjab News:आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता व कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क और लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के पैतृक गांव गदरियां (दीनानगर) पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा भी उपस्थित रहे।

    पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है

    नेताओं ने शहीद के परिवार को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है।

    मीडिया से बात करते हुए मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि आधिया चौकी पर ड्यूटी के दौरान हमारे जांबाज सिपाही गुरनाम सिंह और अशोक कुमार की हत्या एक बुजदिलाना कृत्य है। उन्होंने कहा कि यह केवल पुलिस पर हमला नहीं है, बल्कि पंजाब की मिट्टी और यहां के लोगों के सुकून पर हमला है। शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी।

    सीमा पार से हो रही साजिशों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार पंजाब के रास्ते भारत को निशाना बनाने की कोशिश करती है। पठानकोट एयरबेस और दीनानगर थाने पर हुए हमले इसी का हिस्सा थे। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की नफरत भरी भावनाओं को पंजाब की धरती पर कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

    यहां की एकता और भाईचारे को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा

    मंत्री ने पंजाब के युवाओं से अपील की कि वे दुश्मन देशों द्वारा फैलाए गए जाल और प्रलोभन में न फंसें। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, यहां की एकता और भाईचारे को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी जल्द ही शहीदों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। सरकार गैंगस्टरवाद और नशे के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कायम है और पंजाब की अमन-शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

    मंत्री लालजीत भुल्लर ने पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने केवल 24 घंटों के भीतर सभी दोषियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जो भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा या गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल होगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार दोनों शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, परिवार के योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि शहीदों की कमी को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन सरकार उनके परिवारों की हर संभव मदद के लिए 24 घंटे खड़ी है।

    ये दल केवल राजनीति कर रहे हैं क्योंकि वे सरकार की सफलता से डरे हुए हैं

    अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए भुल्लर ने कहा कि ये दल केवल राजनीति कर रहे हैं क्योंकि वे सरकार की सफलता से डरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बॉर्डर स्टेट होने के कारण ये दल पंजाब की शांति बिगाड़ने की कोशिशों में कहीं न कहीं शामिल हैं और पुलिस का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं।

    विधायक शैरी कलसी ने कहा कि विरोधी देश की एजेंसियां पंजाब का माहौल खराब करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सरकार नशे और गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस दिशा में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

    विपक्ष पर हमला करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि जब कोई वारदात होती है, तो विपक्षी दल सोशल मीडिया पर तुरंत ‘लाइव’ होकर राजनीति शुरू कर देते हैं। लेकिन जब पंजाब पुलिस 24 घंटे के भीतर दोषियों को पकड़ लेती है, तब यही नेता पुलिस की सराहना में एक शब्द भी नहीं बोलते। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये नेता पंजाब के हितैषी हैं या आईएसआई और गैंगस्टरों की विचारधारा का समर्थन कर रहे हैं?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu

    April 18, 2026

    पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद

    April 18, 2026

    दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ED कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी”

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    PM मोदी का आज रात राष्ट्र के नाम संबोधन, महिला आरक्षण बिल पर रख सकते हैं बात

    April 18, 2026

    लुधियाना में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी खत्म, मुख्यमंत्री का केंद्र पर हमला

    April 18, 2026

    पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद

    April 18, 2026

    Waiver on Russian Oil Imports: रूसी तेल पर अमेरिका ने एक महीने की छूट बढ़ाई, जानें क्या है नया आदेश

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.