Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»haryana»हरियाणा CM सैनी की 26 लाख पेंशनरों को राहत:₹842 करोड़ 92 लाख रिलीज; बोले- PPP के आधार पर पात्रता होती है निर्धारित
    haryana

    हरियाणा CM सैनी की 26 लाख पेंशनरों को राहत:₹842 करोड़ 92 लाख रिलीज; बोले- PPP के आधार पर पात्रता होती है निर्धारित

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 9, 2026Updated:March 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 26 लाख पेंशनरों को राहत दी है। सीएम सैनी ने आज विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि का वितरण किया। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि आज विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ₹1884 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं।

    विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत ₹842 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि सीधे 26 लाख 12 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली गई है। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा है यह भुगतान हमारी सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

    PPP डेटाबेस स्वयं पात्रता तय होती है

    सीएम सैनी ने बताया कि प्रोएक्टिव मॉडल के तहत परिवार पहचान पत्र डेटाबेस के आधार पर पात्रता स्वयं निर्धारित होती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 फसलों के लिए किसानों को बीमा क्लेम भी वितरित किए हैं। 1 लाख 67 हजार 460 किसानों के बैंक खातों में 711 करोड़ 69 लाख रुपए की बीमा राशि जारी की गई है।

    पिछले 11 सालों में किसानों को फसल के मुआवजा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक ₹16 हजार 160 करोड रुपए की राशि दी गई है।

    बैंक आढ़तियों को ₹56 करोड़ दिए

    सीएम सैनी ने बताया, आज प्रदेश के लगभग 11 हजार 199 आढ़तियों को 56 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली गई है। निर्धारित दर के अनुसार खरीफ खरीद सत्र 2025-26 के दौरान आढ़तियों को कुल लगभग ₹239 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है। रबी खरीफ सत्र 2024-25 से गेहूं धान और बाजरा पर आढ़तियों को ₹55 प्रति क्विंटल की दर से कमीशन देने का निर्णय लिया गया है।

    5 हजार परिवारों को ₹205 करोड़ जारी

    सीएम बोले, आज धान और बाजरा पर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से शेष राशि का भुगतान किया गया है। आज दयालु योजना के तहत 5 हजार 409 परिवारों को 205 करोड़ 42 लाख की आर्थिक सहायता पहुंचाने का कार्य किया है। आज जारी की गई राशि को मिलाकर 55,407 परिवारों को ₹2,086 करोड़ 77 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

    दयालू 2 योजना लागू हो चुकी

    आवारा पशु के काटने या मारने से घायल या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता के लिए सरकार ने दयालु योजना 2 लागू की है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 12 हजार 353 लाभार्थियों के खाते में मकान निर्माण के 67 करोड रुपए पहुंचने का काम किया है। 2016-17 से लेकर अब तक इस योजना के तहत लाभार्थियों को 720 करोड़ 22 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रादन की जा चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    जातिसूचक टिप्पणी मामले में रवनीत बिट्टू के खिलाफ SC आयोग का बड़ा एक्शन

    May 29, 2026

    पंजाब में मौसम ने बदली करवट, बारिश-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी

    May 29, 2026

    श्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में AAP की बड़ी जीत, 13 में से 11 वार्डों पर कब्जा

    May 29, 2026

    CM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा, गांव सीचेवाल के संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.