Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? Baltej Pannu
    punjab

    दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? Baltej Pannu

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 4, 2026Updated:April 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा अमृतसर धरने के दौरान के दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। पन्नू ने कहा कि जाखड़ साहब कह रहे थे कि पंजाब के लोगों को ‘बाहरी लोगों‘ को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

     

     

    पन्नू ने जाखड़ से सवाल करते हुए पूछा कि हाल ही में आपके नेता और गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ मोगा में रैली करने आए जाखड़ साहब क्या वह कोटकपूरा से आए थे? जो लोग खुद दिल्ली के इशारे पर पंजाब की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें दूसरों को बाहरी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

     

    बलतेज पन्नू ने भाजपा और जाखड़ पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी असली समस्या यह है कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जो साधारण घरों के बेटे-बेटियों की सरकार है। आप जैसे प्रभावशाली नेता यह पचा नहीं पा रहे हैं कि एक आम आदमी सत्ता की कुर्सी पर बैठकर जनता की सेवा कैसे कर रहा है। आपने धरने में जो भी जहर उगला है, पंजाब के लोग उसे अच्छी तरह समझते हैं। राज्य के लोग जानते हैं कि असली ‘चिट्टे‘ और भ्रष्टाचार के रखवाले कौन रहे हैं।

     

    सुनील जाखड़ की राजनीतिक वफादारी पर सवाल उठाते हुए पन्नू ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने आपको मान-सम्मान दिया, बड़े पदों की जिम्मेदारी सौंपी, जब आप उनके सगे नहीं हो सके, तो आप पंजाब और पंजाबियत के क्या सगे होंगे? उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पुरानी पार्टी और विचारधारा के प्रति वफादार नहीं रहा, वह आज पंजाब के हितों की रक्षा करने का दिखावा कर रहा है।

     

    आढ़तियों और किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए पन्नू ने साफ किया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जानबूझकर आढ़तियों और किसानों के मुद्दे को उलझाया है। जाखड़ साहब आज केंद्र में अपनी सरकार की नाकामियों और पंजाब विरोधी नीतियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए झूठ और विरोध का सहारा ले रहे हैं। पंजाब के लोग अब आपके गुमराह करने वाले प्रदर्शनों और झूठे बयानों में आने वाले नहीं हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    September 3, 2026

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.