Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»देश»‘‘आप’’ सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की ED पर बोले केजरीवाल, ‘‘मोदी जी ने पंजाब में शुरू कर दी चुनाव की तैयारी’’
    देश

    ‘‘आप’’ सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की ED पर बोले केजरीवाल, ‘‘मोदी जी ने पंजाब में शुरू कर दी चुनाव की तैयारी’’

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 16, 2026Updated:April 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ईडी की रेड पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। अभी हाल ही में पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को हटाकर उनकी की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाया है। पार्टी ईडी की कार्रवाई को अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़ कर देख रही है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा को इसका करारा जवाब देंगे।

     

    उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ईडी की रेड, टिपिकल मोदी स्टाइल। हम वो पत्ते नहीं  जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें।

     

    ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब भी किस राज्य में चुनाव होता है, तो मोदी जी अपनी चुनावी फौज का पहला दस्ता ईडी और सीबीआई का भेजते हैं। रेड करने का ड्रामा चलता है फिर दंगे भड़काने वाली फौज जाती है। उसके बाद अमित शाह और मोदी जी के दौरे होते है। लेकिन मोदी जी ध्यान रखिएगा, ये पंजाब है। यहां बाबा साहब और भगत सिंह से नफरत करने वालों की दाल नहीं गलने वाली।

     

    वहीं, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार का टूलबॉक्स बहुत ही जाना-पहचाना है। ईडी द्वारा राघव चड्ढा को धमकाया गया और उन्होंने डर या लालच में आकर अपनी उस पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का फैसला किया, जिसने उन्हें सांसद बनाया या आज वे जो कुछ भी हैं, उसी की बदौलत हैं। जब सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा को घेरा गया, तो भाजपा के लोग उनके बचाव में सामने आ गए। उपनेता के पद पर आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को नियुक्त कर दिया। अब ईडी राघव चड्ढा को परेशान करने के बजाय अशोक मित्तल के पीछे पड़ गई है और उनके घर व व्यवसाय पर छापेमारी कर रही है। केंद्र सरकार राघव चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा दे देती है। यह सब आपस में बहुत गहराई से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। यानी भाजपा सरकार इतनी हताश है कि उसने राघव चड्ढा के लिए सांसद अशोक मित्तल के यहां छापेमारी करवा दी।

     

    ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जांच एजेंसियों के डर और दबाव की राजनीति के आगे झुकने वाली नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता और नेता सच्चाई की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    7 राज्यसभा सदस्यों के दल बदल से मचा सियासी तूफान, CM मान राष्ट्रपति से मिलने को तैयार, बड़ा फैसला संभव

    April 25, 2026

    राघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’

    April 25, 2026

    Punjab News: जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    April 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    7 राज्यसभा सदस्यों के दल बदल से मचा सियासी तूफान, CM मान राष्ट्रपति से मिलने को तैयार, बड़ा फैसला संभव

    April 25, 2026

    उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर: तापमान 45°C तक, 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

    April 25, 2026

    ‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंज

    April 25, 2026

    राघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.