Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    Home»देश»जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट
    देश

    जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsApril 20, 2026Updated:April 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई। भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की आशंका जताते हुए तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

    भूकंप के बाद जापान के प्रधानमंत्री ने आपात स्थिति से निपटने के लिए एक इमरजेंसी टास्क फोर्स का गठन किया है और लोगों से अपील की है कि वे तटीय इलाकों को खाली कर ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं।

    भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है। इसके बाद अधिकारियों ने खास तौर पर इवाते, आओमोरी और होक्काइडो क्षेत्रों में करीब 3 मीटर ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की है।

    एहतियात के तौर पर NHK ने तटीय इलाकों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है। हाचिनोहे बंदरगाह से जहाजों को सुरक्षित गहरे पानी की ओर भेज दिया गया है। प्रशासन ने लोगों को समुद्र से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

    भूकंप के असर से शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) सेवाएं, खासकर टोक्यो और ओमोरी के बीच, अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। रेलवे स्टाफ पटरियों और स्टेशनों की जांच में जुटा है, ताकि सेवाओं को सुरक्षित तरीके से बहाल किया जा सके।

    इसके अलावा, बिजली कंपनियां परमाणु संयंत्रों समेत अपनी सभी सुविधाओं की जांच कर रही हैं। कुछ जगहों पर इमारतों और सड़कों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं।

    फिलहाल, बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। राहत और बचाव टीमें अलर्ट पर हैं और तटीय इलाकों में तेजी से निकासी अभियान चलाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 की मौत

    April 20, 2026

    Iran-US बातचीत का दूसरा दौर आज, इस्लामाबाद हाई अलर्ट पर

    April 20, 2026

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया,CM भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्याद

    April 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

    April 20, 2026

    जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

    April 20, 2026

    अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:Amritsar Police ने 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार

    April 20, 2026

    जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 की मौत

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.