Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर कमेंट सेक्शन या डायरेक्ट मैसेज करके मुझे अपने सुझाव भेज सकते हैं- केजरीवाल
    punjab

    मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर कमेंट सेक्शन या डायरेक्ट मैसेज करके मुझे अपने सुझाव भेज सकते हैं- केजरीवाल

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMay 18, 2026Updated:May 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षा रद्द होने से परेशान छात्रों को तनाव से बाहर निकालने और परीक्षा को पारदर्शी बनाने को लेकर की बड़ी पहल की है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा कर कहा कि हम आपके साथ हैं। अगर आप तनाव में हैं तो आप अपनी भावनाएं व सुझाव मेरे साथ साझा करें। आप मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर कमेंट सेक्शन या डायरेक्ट मैसेज करके मुझे अपने सुझाव और अपनी भावनाएं भेज सकते हैं। मैं समझ सकता हूं कि पेपर लीक होने पर क्या गुजरती है, लेकिन आत्महत्या जैसा कठोर कदम इसका समाधान नहीं है। मैं हमेशा आपके संपर्क में रहूंगा। हम सभी को मिलकर पेपर लीक के मुद्दे का समाधान निकालना होगा।

     

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी चारों तरफ से रिपोर्ट आ रही हैं। बहुत सारे बच्चों के संदेश आए हैं और फोन कॉल आ रहे हैं कि नीट एग्जाम कैंसिल होने की वजह से कई बच्चे डिप्रेशन और स्ट्रेस में हैं। अभी चार बच्चों के सुसाइड की भी खबर आई है। गोवा में एक बच्चे ने सुसाइड कर लिया। मैं उसके घर भी गया था। इसी तरह सीकर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भी बच्चों ने सुसाइड कर लिया।

     

    अरविंद केजरीवाल ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि मेरी सभी बच्चों से विनती है कि इतना कठोर कदम मत उठाइए। मैं आपकी चिंता और घबराहट को समझ रहा हूं। मैंने भी आईआईटी और यूपीएससी के एग्जाम दिए थे। हम कितने तनाव के अंदर एग्जाम देते हैं, तैयारी करते हैं, पेपर देकर आते हैं और अगर ऐसे में पेपर रद्द हो जाए तो दुख होता है। मैं यह सोच रहा था कि अगर मेरे समय में पेपर कैंसिल हो जाता तो मुझ पर क्या गुजरती? लेकिन सुसाइड करना या इतना कठोर कदम उठाना, इसका समाधान नहीं है। हमें मिलकर इसका समाधान निकालना है।

     

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि सबसे पहले तो मैं सभी बच्चों से विनती करना चाहता हूं कि अगर आप डिप्रेशन में हैं, तो आप अपनी भावना मेरे साथ शेयर कीजिए। आप कमेंट सेक्शन में या डायरेक्ट मैसेज (डीएम) करके मेरे साथ अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं। मैं आपसे संपर्क करूंगा और हम मिलकर इसका समाधान निकालेंगे। आप सब पढ़े-लिखे और समझदार लोग हैं। नीट को कैसे ठीक करना है, इसका समाधान हम मिलकर निकालेंगे। आपने भी इसके बारे में कुछ सोचा होगा, इसलिए आप अपने सुझाव भी मुझे भेजिए। हम मिलकर इसका समाधान करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    CM भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए CII के साथ मिलकर काम करने की वकालत की

    September 10, 2026

    राघव चड्ढा ने फार्म 6 कब भरा, चुनाव आयोग सार्वजनिक करे- अनुराग ढांडा

    September 10, 2026

    भाजपा को अलग यात्राएं निकालने के बजाय पंजाब में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में शामिल होना चाहिए: बलतेज पन्नू

    September 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    राघव चड्ढा ने फार्म 6 कब भरा, चुनाव आयोग सार्वजनिक करे- अनुराग ढांडा

    September 10, 2026

    भाजपा को अलग यात्राएं निकालने के बजाय पंजाब में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में शामिल होना चाहिए: बलतेज पन्नू

    September 10, 2026

    कांग्रेस और राहुल गांधी को लाशों पर राजनीति करने की आदत हो गई है, पंजाब को ऐसी राजनीति पसंद नहीं: कुलदीप धालीवाल

    September 10, 2026

    पूरे देश में नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौत राज्य- केजरीवाल

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.