Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»haryana»Haryana को इस हफ्ते मिलेंगे 571 नए डॉक्टर, मुख्यमंत्री नायब सैनी देंगे नियुक्ति पत्र।
    haryana

    Haryana को इस हफ्ते मिलेंगे 571 नए डॉक्टर, मुख्यमंत्री नायब सैनी देंगे नियुक्ति पत्र।

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा। Haryana के लोगों के इलाज में देरी नहीं होगी। क्योंकि प्रदेश में इसी हफ्ते 571 डॉक्टरों को नियुक्ति दी जा रही है। सीएम नायब सिंह सैनी डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देंगे।

    Haryana सरकार ने 777 डॉक्टरों के पदों में से 571 डॉक्टरों को नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। इन सभी डॉक्टरों को 8 मार्च को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एक समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहेंगे। इसी दिन आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसरों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, खाली रहे 206 पदों को बाद में भरने का निर्णय लिया गया है, और ये पद प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे। कहा जा रहा है कि अप्रैल तक इन पदों को भर लिया जाएगा।

    यह उल्लेखनीय है कि Haryana सरकार ने सरकारी अस्पतालों में 777 डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया पिछले साल शुरू की थी, जिसके लिए छह हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। स्वास्थ्य विभाग ने 777 चयनित अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया था, लेकिन इनमें से केवल 571 अभ्यर्थी ही पहुंचे। बाकी अभ्यर्थियों ने पीजी जॉइन कर लिया था या उनके दस्तावेज पूरे नहीं थे, जिसके कारण 206 पद खाली रह गए।

    Haryana के सरकारी अस्पतालों में करीब एक हजार से अधिक पद खाली हैं, जिसके कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पदों में। इससे पहले भी राज्य सरकार ने 1200 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिनमें से 900 से ज्यादा डॉक्टरों ने सरकारी नौकरी जॉइन की थी।

    आठ मार्च को होने वाले कार्यक्रम में 500 से अधिक आयुर्वेदिक डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री हर जिले के एक आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर और एक मेडिकल ऑफिसर को नियुक्ति पत्र देंगे और सभी को संबोधित भी करेंगे। इस बीच, प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें भी 571 डॉक्टरों के साथ नियुक्ति दी जानी चाहिए थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

    May 21, 2026

    हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    हरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी

    September 4, 2026

    CM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड

    September 4, 2026

    पंजाब में मानसून एक्टिव! 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.