Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»delhi»जींद की बेटी Rekha Gupta बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, परिवार में खुशी की लहर ,आप भी देखें कैसा है रेखा गुप्ता के गांव का माहौल ?
    delhi

    जींद की बेटी Rekha Gupta बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, परिवार में खुशी की लहर ,आप भी देखें कैसा है रेखा गुप्ता के गांव का माहौल ?

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsFebruary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जींद। भाजपा के टिकट पर दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली नंदगढ़ गांव की बेटी Rekha Gupta अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। जैसे ही उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया, उनके गांव नंदगढ़, जुलाना मंडी और जींद में रहने वाले परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

    नंदगढ़ गांव के पूर्व सरपंच हरिओम ने बताया कि रेखा गुप्ता का परिवार करीब 49 साल पहले गांव छोड़ चुका था, लेकिन उनका गांव से जुड़ाव कायम रहा है। हालांकि, उनका पुस्तैनी मकान गांव के चांदीराम को दे दिया गया था, और अब उनका परिवार वहां नहीं रहता।

    राजनीति से उनका परिवार कोई संबंध नहीं रखता था। जुलाना मंडी में आढ़त की दुकान चलाने वाले रेखा गुप्ता के चाचा रमेश जिंदल ने बताया कि उनके परिवार का राजनीति से कोई वास्ता नहीं रहा। रेखा जब महज दो साल की थीं, उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनका पूरा शिक्षा जीवन और राजनीतिक करियर दिल्ली में ही रहा है।

    महिला को मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में Rekha Gupta को प्रमुख माना जा रहा था, और यही हुआ भी। बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। Rekha Gupta का जन्म 1974 में नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वे दो साल की थीं, उनके पिता मनीराम की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लग गई, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।

    हालांकि अब गांव में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता, लेकिन Rekha Gupta के चाचा गंगाराम और ताऊ जयभगवान का परिवार भी दिल्ली में ही रहता है।

    जींद से पहली बार मुख्यमंत्री नियुक्त।

    जींद से पहली बार कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब जींद की बेटी Rekha Gupta दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    भाजपा के झंडों के साथ झूमे लोग।

    जुलाना की अनाज मंडी में देर शाम Rekha Gupta के मुख्यमंत्री बनने की खबर के साथ ही उनके चाचा रमेश जिंदल की दुकान पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आसपास के लोग जुटने लगे। लड्डू बांटकर और पटाखे जलाकर खुशी मनाई गई। रमेश जिंदल ने कहा कि रेखा स्कूल के समय से ही राजनीति में सक्रिय थीं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी हुई थीं। दिल्ली विश्वविद्यालय में भी वे प्रधान बनीं। अब विधायक बनने के बाद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया है, जो उनके परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    Mahatma Gandhi की समाधि पर जाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति

    April 29, 2026

    पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: Manish Sisodia

    March 21, 2026

    ‘तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’, जंतर मंतर से Kejriwal की हुंकार, बोले-आज से शुरू हुई BJP की उल्टी गिनती

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    कर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरक

    September 3, 2026

    आप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें

    September 3, 2026

    पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.