Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»कथित वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का जवाब, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई
    punjab

    कथित वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का जवाब, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJune 18, 2026Updated:June 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann से जुड़ी कथित वायरल वीडियो को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री ने पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से एक फर्जी वीडियो तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो में एक अभिनेता का इस्तेमाल किया गया है और उसे उनके साथ जोड़कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

    मान ने इस दौरान दो फोरेंसिक जांच रिपोर्ट भी सार्वजनिक कीं। उनके अनुसार ये रिपोर्टें पंजाब से बाहर स्थित मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं द्वारा तैयार की गई हैं। रिपोर्टों में कथित वायरल वीडियो के 1191 फ्रेमों का विस्तृत विश्लेषण किया गया, लेकिन एक भी फ्रेम मुख्यमंत्री भगवंत मान से मेल नहीं खाता।

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान चेहरे की बनावट, कद, शारीरिक संरचना, हाव-भाव और अन्य तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया गया। इसके बाद दोनों लैब्स ने निष्कर्ष निकाला कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भगवंत मान नहीं है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाई गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में वह पंजाब के डीजीपी से भी बातचीत कर चुके हैं और निर्देश दिए हैं कि वीडियो में दिखाई देने वाले वास्तविक व्यक्ति की पहचान की जाए तथा वीडियो बनाने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

    भगवंत मान ने कहा कि वह हमेशा सिख समुदाय और उससे जुड़े मुद्दों के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं, चाहे सांसद के रूप में हों या मुख्यमंत्री के रूप में। उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, वैसी किसी हरकत के बारे में वह सोच भी नहीं सकते।

    इस बीच आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मामले को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema और कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने की, जबकि पार्टी के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू भी मौजूद रहे।

    प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को दोनों फोरेंसिक रिपोर्ट सौंपते हुए मांग की कि कथित फर्जी वीडियो तैयार करने और सोशल मीडिया पर फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    आम आदमी पार्टी का कहना है कि जांच रिपोर्टें स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं है। पार्टी ने मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    सरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman Arora

    September 8, 2026

    Industry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुत

    September 8, 2026

    Bhagwant Mann सरकार द्वारा Written Assurance के बाद किसानों ने Chandigarh-Mohali Border पर चल रहा धरना समाप्त किया

    September 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    सरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman Arora

    September 8, 2026

    Industry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुत

    September 8, 2026

    Bhagwant Mann सरकार द्वारा Written Assurance के बाद किसानों ने Chandigarh-Mohali Border पर चल रहा धरना समाप्त किया

    September 8, 2026

    Pawan Tinu ने 2016 से अटके NH-03 Four-Laning Project का मुद्दा उठाया, DPR की मंजूरी और जल्द Tender जारी करने की मांग

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.