Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»पंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज
    punjab

    पंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJune 28, 2026Updated:June 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून का इंतजार जारी है। इस बीच भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कई राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी का असर बना रहेगा।

    पंजाब में 28 जून से 2 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा समेत पंजाब के कई जिलों में 28 जून से 2 जुलाई के बीच बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

    16 राज्यों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 16 राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

    इसके अलावा 27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि असम और मेघालय के कुछ इलाकों में 28 जून को भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्च

    September 7, 2026

    दाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंह

    September 7, 2026

    पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    दाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंह

    September 7, 2026

    पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर

    September 7, 2026

    दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

    September 7, 2026

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.