Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
    punjab

    पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJuly 24, 2026Updated:July 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाबी गायक दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ मारपीट, जबरन बंधक बनाने और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक म्यूजिक कंपनी संचालक की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि टी-सीरीज के साथ गानों की डील नहीं होने से नाराज होकर गायक ने उनके साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

    पुलिस के अनुसार यह घटना मोहाली के सेक्टर-70 स्थित होमलैंड सोसाइटी के एक फ्लैट में हुई। शिकायतकर्ता रेयमंत मरवाहा ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से ‘मेलोडी हाउस’ नाम से म्यूजिक कंपनी चला रहे हैं। उनका कहना है कि करीब पांच-छह महीने पहले दिलप्रीत ढिल्लों ने एक बड़ी म्यूजिक कंपनी के साथ गानों की रिकॉर्डिंग की डील करवाने के लिए उनसे संपर्क किया था, लेकिन किसी कारणवश यह समझौता नहीं हो सका।

    शिकायत के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर 22 जुलाई की रात दिलप्रीत ढिल्लों सेक्टर-70 स्थित एक फ्लैट में पहुंचे, जहां शिकायतकर्ता अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह के साथ मौजूद थे। वहां दोनों के बीच बहस हुई और कथित तौर पर गायक ने दोबारा डील करवाने का दबाव बनाया।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि बहस के दौरान दिलप्रीत ढिल्लों ने उनके साथ हाथापाई की, उन्हें पकड़कर दूसरे कमरे में ले गए और जमीन पर गिराकर मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

    मारपीट में घायल रेयमंत मरवाहा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने मटौर थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

    नोट: यह मामला शिकायतकर्ता के आरोपों के आधार पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपों पर अदालत या जांच एजेंसियों की अंतिम पुष्टि होना बाकी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर

    September 7, 2026

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ

    September 7, 2026

    पंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाए

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

    September 7, 2026

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ

    September 7, 2026

    पंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाए

    September 7, 2026

    भाजपा MP सरकार ने जस्टिस CM संधावालिया को MP हाई कोर्ट की नियुक्ति को 2 महीने से ज़्यादा देर क्यों की? हरपाल सिंह चीमा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.