Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    viralpunjabnews.com
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    viralpunjabnews.com
    You are at:Home»punjab»चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है और हमारे प्रधानमंत्री बच्चों पर FIR करवाने में व्यस्त हैं- केजरीवाल
    punjab

    चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है और हमारे प्रधानमंत्री बच्चों पर FIR करवाने में व्यस्त हैं- केजरीवाल

    Viral Punjab NewsBy Viral Punjab NewsJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने पर छात्रों के खिलाफ हो रही पुलिस कार्रवाई को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है और दूसरी तरफ़ हमारे प्रधानमंत्री छोटे-छोटे बच्चों पर एफआईआर करवाने में व्यस्त हैं। हमारे प्रधानमंत्री सांसद-विधायक खरीदने, पार्टियां तोड़ने और लोगों के वोट काटने और फर्जी वोट जुड़वाने में लगे हुए हैं। इसलिए अब हमारे देश को एक दूरदर्शी और बड़ी सोच वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है।

     

    गुरुवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि एक तरफ चीन आर्टिफिशियल सन (कृत्रिम सूरज) बना रहा है और दूसरी तरफ हमारे देश के प्रधानमंत्री उन छोटे-छोटे बच्चों पर एफआईआर कराने में व्यस्त हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनका कोई मजाक उड़ा दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा है। इसमें वैसे ही न्यूक्लियर फ्यूजन होगा और एनर्जी पैदा होगी, जैसे कि सूरज में होती है। इसमें प्लाज्मा ट्रैप किया जाएगा और उससे इनफाइनाइट क्लीन एनर्जी निकलेगी। यह 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

     

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा है और हमारी सरकार से सड़कें और पुल नहीं बन रहे हैं। एक बारिश आती है और हमारे शहरों का बुरा हाल हो जाता है, चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा पड़ा रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री सांसद और विधायक खरीदने-बेचने, पार्टियां तोड़ने और लोगों के वोट कटवाने व फर्जी वोट जुड़वाने में लगे हुए हैं। आजकल तो प्रधानमंत्री उन छोटे-छोटे बच्चों के खिलाफ एफआईआर कराने में लगे हुए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया था। आज हमारे देश को एक दूरदर्शी और बड़ी सोच वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Viral Punjab News
    • Website

    Related Posts

    पंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता पर

    September 7, 2026

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ

    September 7, 2026

    पंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाए

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

    September 7, 2026

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथ

    September 7, 2026

    पंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाए

    September 7, 2026

    भाजपा MP सरकार ने जस्टिस CM संधावालिया को MP हाई कोर्ट की नियुक्ति को 2 महीने से ज़्यादा देर क्यों की? हरपाल सिंह चीमा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • punjab
    • chandigarh
    • haryana
    • himachal
    • delhi
    • up
    © 2026 Viral Punjab News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.