पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से राज्य में बासमती के लिए एक उच्च स्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा, जिससे राज्य में फसली विविधता को बढ़ावा मिलेगा और किसानों के भविष्य को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। नीदरलैंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि और उद्योग क्षेत्र की बेहतरीन कार्यप्रणालियों का अध्ययन किया, जिन्होंने उस देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश की भलाई के लिए पंजाब के किसानों ने उपजाऊ भूमि और पानी जैसे अनमोल प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक…
Author: Viral Punjab News
लुधियाना में संभावित आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत एक विशेष ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह ड्रिल शुक्रवार रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) और अग्र नगर पीएसपीसीएल डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आयोजित होगी। इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान सहायक आयुक्त पायल गोयल ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे इस ड्रिल के दौरान पूरा सहयोग करें और अपने घरों व कार्यालयों की सभी लाइटें बंद रखें। लोगों को पहले से सतर्क करने के लिए शाम 7:55 बजे के करीब धार्मिक स्थलों से…
आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगने वाला है। पंजाब में दूध की कीमतों में जल्द ही भारी वृद्धि होने जा रही है। नई दरें 1 मई 2026 से लागू होंगी। लुधियाना के लोगों के लिए बढ़ती महंगाई और मजदूरों की कमी के बीच एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। शहर में दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। डेयरी कॉम्प्लेक्स एसोसिएशनों की एक संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1 मई 2026 से दूध के दामों में 5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते…
नीदरलैंड्स-इंडिया चैंबर आफ कामर्स एंड ट्रेड की चेयरपर्सन मिस एडिथ नार्डमैन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब और नीदरलैंड्स के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ाने और निवेश को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने वैल्यू एडिशन, निर्यात आधारित विकास और वैश्विक सप्लाई चेन के साथ तालमेल, विशेष रूप से फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में पंजाब के रणनीतिक फोकस को भी रेखांकित किया। भगवंत मान ने एनआइसीसीटी से पंजाब को डच उद्योगों से जोड़ने और क्षेत्र-विशेष भागीदारी तथा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों को सक्रिय करने की अपील की। इस दौरान हेग में…
देश की राजनीति में भगवंत मान एक मात्र एसे मुख्यमंत्री हैं जो स्टेज से लेकर स्टेट तक को लीड कर रहे हैं। बतौर कलाकार मुख्यमंत्री भगवंत मान की ताकत ‘पोलटिकल सटायर’ हुआ करती थी। जो राजनीतिक सिस्टम पर चोट करती थी। 2022 में भगवंत मान मुख्यमंत्री बने तो उनके हाथों में हरा कलम आ गया। मुख्यमंत्री कहते हैं- “बतौर कलाकार मैं अपने शब्दों से सिस्टम पर चोट करता था। लोगों ने हाथों में हरा कलम जब से थमाया है। तब से मैं सिस्टम को बदल रहा हूं। ताकि सिस्टम में सुधार हो। विचार मंच के दौरान ‘चुनौतियां और राह’ पर…
होर्मुज की खाड़ी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान और अमेरिका के बीच आज खत्म हो रहे सीजफायर के बीच ईरान ने एक कार्गो जहाज पर हमला बोल दिया है। आज सुबह ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने एक कंटेनर जहाज पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया था। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। बिना चेतावनी दिए बोला हमला ब्रिटिश सेना के United Kingdom Maritime Trade Operations (UKMTO) केंद्र…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात की और पंजाब में हॉकी को और मजबूत करने, विशेषकर प्रतिष्ठित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिए उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने पर चर्चा की। विस्तृत बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब में हॉकी और खेलों के समृद्ध वातावरण पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय खेल की पुरानी गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बोवेलैंडर के असाधारण कौशल और हॉकी में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका शानदार करियर दुनिया भर के…
पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘गैंगस्टरां ते वार’ की सफलता केवल अपराधियों की गिरफ्तारी और नशे की बरामदगी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस अभियान ने गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ों पर प्रहार किया है, जिससे पूरे राज्य में अपराध दर में महत्वपूर्ण कमी आई है। पंजाब पुलिस के निरंतर प्रयासों के चलते ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के तीन महीनों के भीतर ही संगठित अपराध में भारी कमी दर्ज की गई है। राज्य में गैंगस्टरों से संबंधित हत्या के मामलों में 100 प्रतिशत कमी आई है। जहां जनवरी महीने में ऐसे चार मामले दर्ज हुए थे,…
निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास जारी हैं। नीदरलैंड्स-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड की चेयरपर्सन मिस एडिथ नॉर्डमैन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब और नीदरलैंड्स के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ाने और निवेश प्रवाह को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने वैल्यू एडिशन, निर्यात आधारित विकास और वैश्विक सप्लाई…
राजपुरा के वार्ड 15 और 16 से बड़ी संख्या में युवा और कई परिवार कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। विधायक नीना मित्तल और एडवोकेट लविश मित्तल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में महेश गर्ग, भावना गर्ग, धीरज गर्ग, हर्ष गर्ग, रघुवीर सिंह बंटी, सतवीर सिंह, वरिंदर शर्मा, गुरुमीत सिंह, इकबाल सिंह, बोहर सिंह, सतवीर शर्मा, संजीव कुमार, राज कौर, मनदीप कौर, ज्योति, कोमल, गीता, आसन रानी, सीमा कुमारी और अनुमिता शर्मा का नाम है। इस मौके पर युवा अध्यक्ष राजेश बावा, युवा नेता स्वर्णदीप सिंह मौजूद रहे।…
