Author: Viral Punjab News

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश और ओले गिरने से जो फसलों का नुकसान होगा। उसकी सरकार विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। यह आदेश पंजाब सीएम भगवंत मान की तरफ से दिए गए हैं उन्होंने कहा कि किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सारी चीजों पर नजर रखे हुए है। बेअदबी पर नया कानून बनने के साथ लागू होगा सीएम ने कहा कि बेअदबी पर बनाया जा रहा कानून उसी दिन लागू हो जाएगा। हमने इसके लिए स्पेशल सेशन बुलाया है। यह राज्य का कानून है, यह उसी दिन से लागू हो जाएगा। इसे…

Read More

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने ‘आप’ सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सीएम आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora भी मौजूद रहे। CM मान ने कहा कि 1 जून 2022 से पंजाब के लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिसका नतीजा यह है कि आज करीब 90% घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2022 से पहले के बकाया और जुर्माने भी माफ किए गए हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि बिजली…

Read More

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के मामले में कार्रवाई जारी रखते हुए पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन और हरियाणा पुलिस की सहायता से दो मुख्य आरोपियों—जिन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका था—को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरतेज सिंह और…

Read More

पंजाब की प्रमुख मुख्यमंत्री सेहत योजना स्वास्थ्य सुरक्षा की महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभर रही है, जो प्रति परिवार 10 लाख रुपये की कवरेज प्रदान करती है और अचानक डॉक्टरी आपातकाल के दौरान वित्तीय बोझ को कम करते हुए समय पर इलाज लेने में सक्षम बनाती है। कई बीमारियां जैसे दिल का दौरा, कैंसर और जन्म संबंधी जटिलताएं किसी भी समय हमला कर सकती हैं, इसलिए पंजाब सरकार का दृष्टिकोण व्यापक स्तर पर जन स्वास्थ्य हस्तक्षेप के माध्यम से डॉक्टरी जरूरत और किफायती इलाज के बीच के अंतर को पूरा करने पर केंद्रित है। दिल का दौरा, कैंसर…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  राज्य भर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए फरीदकोट के जैतो में 28.68 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को 30 बिस्तरों वाले अस्पताल में अपग्रेड करना तथा पीने के साफ पानी और खेल ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश शामिल है। उन्होंने कहा कि 2022 में ‘झाड़ू’ (आप का चुनाव चिन्ह) के लिए लोगों के जनादेश ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सपनों को साकार करने की नींव रखी, जो अब पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ‘आप’ के शासन मॉडल की तुलना विपक्षी दलों से करते हुए कहा कि जहां ‘आप’ साफ पानी, स्वास्थ्य…

Read More

पंजाब के CM भगवंत मान ने बठिंडा के सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया। यह एक्शन नशे के कारण हो रही मौतों की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर लिया गया। यह शिकायत गुलाबगढ़ गांव के सरपंच ने मुख्यमंत्री को दी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार (5 अप्रैल) को बठिंडा के बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कई पंचों, सरपंचों और लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। इस दौरान गांव गुलाबगढ़ के सरपंच लाखा सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेरे गांव और पड़ोसी गांवों में…

Read More

फरीदकोट जिले के जैतो शहर में रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करीब 31 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि पंजाब में बेअदबी पर उम्रकैद का कानून बनेगा। सुखबीर को नीतियों पर आत्ममंथन करने की सलाह मुख्यमंत्री ने बरगाड़ी बेअदबी मामले और उससे जुड़ी गोलीकांड की घटनाओं के लिए बादल परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पंजाब में बेअदबी के आरोपियों को सख्त सजाओ के कानून के लिए 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने संकेत दिए कि सरकार द्वारा ऐसा कानून…

Read More

मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर हुई बैठक के दौरान संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सतलुज नदी के धुसी बांध को मजबूत करने के लिए गिद्दड़पिंडी से फिल्लौर तक 89 किलोमीटर लंबी और 18 फुट चौड़ी कंक्रीट सड़क बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से धुसी बांध और मजबूत होगा और बाढ़ से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। संत सीचेवाल ने बताया कि इस सड़क को लेकर पहली बैठक 12 जून 2023 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मीत हेयर की अगुवाई में हुई थी। पंजाब राज्य मंडी बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में इस…

Read More

पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो में नए प्रोजेक्ट्स का लोकाअर्पण किया। आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि लोगों के साथ संवाद स्थापित करने का एक माध्यम है। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के लोगों ने लंबे समय तक विभिन्न सरकारों को मौका दिया, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उन्होंने कहा कि जनता ने बार-बार सरकारें बदलीं, इस उम्मीद में कि हालात सुधरेंगे, लेकिन…

Read More

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने यूरोप से संचालित हो रहे अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 31 करोड़ रुपए आंकी जा रही है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित सीधे तौर पर यूरोप में बैठे संचालकों और जेल में बंद अपराधियों के संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशे की आपूर्ति कर पंजाब के विभिन्न इलाकों में इसका वितरण कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव की तरफ…

Read More