भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ पंजाब विधानसभा में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा लाए गए निंदा प्रस्ताव पर कांग्रेस व शिअद भी साथ दिखे। नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने निंदा प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को समझौते के खिलाफ मजबूती के साथ खड़ा होना चाहिए। कांग्रेस समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे यहां छोटे किसान है, जबकि अमेरिका में एक किसान के पास 50 से लेकर 200 एकड़ जमीन है। अमेरिका साढ़े चार से पांच लाख करोड़ रुपये तक किसानों को सब्सिडी देता है। वहां पर फसलों का 100 प्रतिशत बीमा है, जबकि हमारे ऐसा…
Author: Viral Punjab News
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि “महिलाओं के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्षी पार्टियों द्वारा दिखाई जा रही निराशा स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि साल 2027 में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब में सत्ता वापसी का डर है. पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि जहां शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने अपने चुनावी वादों को नजरअंदाज करके लोगों के साथ बार-बार धोखा किया है, वहीं ‘आप’ सरकार ने अपने मेनिफेस्टो को पवित्र दस्तावेज माना है और सिर्फ चार…
गुरु साहिबान को सत्कार सहित ओर सम्मान स्वरूप अर्पित करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने पटियाला जिले में स्थित 13.15 किलोमीटर लंबी लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखने का फैसला किया है। इसका ऐलान पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज पंजाब विधानसभा में विधायक गुरलाल सिंह घनौर के प्रश्न का उत्तर देते हुए किया। स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि यह सड़क राजपुरा को सेहरा से जोड़ती है और आगे सेहरा से आकड़ गांव तक जाती है, जहां…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्थापित स्कूल ऑफ एमिनेंस विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत मंच के रूप में उभर रहे हैं, जो उनके भविष्य को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके सपनों को साकार करने के लिए नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। आदमपुर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी और समाज में मौजूद असमानताओं को खत्म करने का सबसे प्रभावी साधन शिक्षा ही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों का निर्माण कर रही है,…
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रस्तावित भारत‑अमेरिका व्यापार समझौता देश के कृषि क्षेत्र के लिए तीन विवादित कृषि कानूनों से भी अधिक खतरनाक साबित हो सकता है, जिनके कारण ऐतिहासिक किसान आंदोलन शुरू हुआ था। पंजाब विधानसभा में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर चर्चा का समापन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी सब्सिडी वाले अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारत का बाज़ार खोलना पंजाब सहित पूरे देश के किसानों के लिए गंभीर चुनौती बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो…
पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के बारे में की गई अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट की निंदा की। यह पोस्ट आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा बजट में घोषित 1,000 रुपये मासिक भत्ते के संबंध में की गई थी। यह प्रस्ताव आम आदमी पार्टी की विधायक इंदरजीत कौर मान ने पेश किया और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसका समर्थन किया। इससे पहले, शून्यकाल के दौरान फेसबुक पोस्ट को लेकर हंगामा मच गया। स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित कर…
पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और दूसरे तरीकों से हेरोइन स्मगलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात, खेमकरण के बॉर्डर इलाके में बॉर्डर पोस्ट कालिया और नूर वाला के बीच, BSF की 142 बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने नेशनल बॉर्डर पार करके कंटीली तार के पास आकर हेरोइन स्मगल करने की कोशिश कर रहे एक अनजान पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी। संदिग्ध चीजें बरामद शव के पास से कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं, जबकि फायरिंग में कुछ और पाकिस्तानी स्मगलर फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल, संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस…
बेंगलुरु, चेन्नई और मुंबई में होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की संस्थाओं ने मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच सप्लाई में रुकावट की वजह से कमर्शियल कुकिंग गैस सिलेंडर की कमी की बात कही है। वहीं, केंद्र ने तेल रिफाइनरियों को लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है। इस रुकावट ने मुंबई और बेंगलुरु में कामकाज पर असर डालना शुरू कर दिया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद चल रहे मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से ग्लोबल सप्लाई में रुकावटों के बीच होटल और रेस्टोरेंट कुकिंग गैस पाने के लिए संघर्ष कर रहे…
Punjab And Chandigarh Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों गर्मी असर काफी तर्जी से बढ़ता जा रहा है. आज 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दिनभर तेज धूप रहने की उम्मीद जताई हई है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 0.3 डिग्री बढ़ा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक पहुंच गया है. फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं रविवार को कुछ स्थानों पर अचानक घनी धुंध भी देखने…
मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड का कपिल है और वह हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग…
