संसद के बजट सत्र के दौरान आम आदमी के सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार से मांग की, कि जैसे भारतीय वोटरों को चुनने का अधिकार है, वैसे ही उन्हें वापस बुलाने का अधिकार भी होना चाहिए। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बजट में मध्यम वर्ग के लिए छूट की मांग की। आप सांसद ने कहा, मध्यम वर्ग अमीर और गरीब वर्ग के बीच सैंडविच बनता जा रहा है। बुधवार को राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा,’मैं इस सदन में ये मांग रखता हूं कि जैसे भारतीय वोटरों को चुनने…
Author: Viral Punjab News
पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों व अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार 2.0 के संपन्न होने के बाद आज मुख्यमंत्री भगवंत मान कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी मौजूद हैं। इसके अलावा सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और एसएसपी भी शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अधिकारियों से फीडबैक लिया। साथ ही ऑपरेशन का रिव्यू भी किया जा रहा है। अपराध से निपटने के लिए नई रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं…
आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा 12 फरवरी 2026 को बुलाए गए देशव्यापी भारत बंद को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार की कथित मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में ‘आप’ कार्यकर्ता मजदूरों और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस बंद में भाग लेंगे। नए लेबर कोड पर कड़ा विरोध पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं। उनका आरोप…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ग्राम न्यायालयों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे दबाव पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए इसे गैर-व्यवहारिक और कानूनी समुदाय के हितों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर निर्णायक कदम उठाने के लिए तैयार है और सभी कानूनी पहलुओं की गहन जांच के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुद्दा संस्थागत अखंडता और जनता के विश्वास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि न्यायपालिका में कानून का राज और नैतिक मानदंड सर्वोपरि होने चाहिए। 65…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए निर्णायक कदम बताया। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब को औद्योगिक प्रगति की नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में होगा, जो प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को बड़ा बढ़ावा देगा। पंजाब पहले ही वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभर चुका…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का समर्थन कर रहे पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने इस समझौते को देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी “गद्दारी” करार देते हुए जाखड़ को चुनौती दी कि वे मीडिया में बयानबाजी करने की बजाय इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘आप’ नेता प्रभवीर बराड़ भी मौजूद रहे। धालीवाल ने कहा कि ट्रंप सरकार ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जबकि मोदी सरकार ने अमेरिकी वस्तुओं…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को सीधे चुनौती देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता सचमुच किसानों के हित में है, तो रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय भाजपा हाईकमान से उस समझौते की पूरी डिटेल और आधिकारिक कॉपी सार्वजनिक करने की मांग करनी चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस बनाम पारदर्शिता पन्नू ने कहा कि जाखड़ लगभग रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस समझौते को भारत और खासकर किसानों के लिए लाभदायक बता रहे हैं, लेकिन अब तक समझौते की कोई आधिकारिक कॉपी या विस्तृत जानकारी सार्वजनिक…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक गंभीर धमकी मिली है। मोहाली के 10 स्कूलों को एक ई-मेल भेजकर यह बताया गया है कि @1:11 बजे वहां बम विस्फोट होगा। इसके साथ ही संसद को भी धमकी दी गई है कि 13 फरवरी को इसे भी निशाना बनाया जाएगा। यह जानकर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कदम उठाए और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया। पेरेंट्स को भेजा गया मैसेज स्कूल प्रबंधन ने पेरेंट्स को मैसेज भेजकर स्थिति से अवगत कराया। इस मैसेज में कहा गया कि “प्रिय पेरेंट्स, हमारे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हम…
UP Budget News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश किया. बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस की. बजट पर टिप्पणी करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है. देश की आबादी का सबसे बड़े राज्य का बजट आज पेश किया गया है. यूपी सरकार का 10वां बजट है. पिछले 9 वर्ष में जो यूपी के लिए सरकार ने जो कदम उठाए, उसके अच्छे परिणाम आए हैं. उन्होंने कहा कि यह बजट यूपी के 9 वर्ष के नवनिर्माण की गाथा को दर्शाता…
हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रोत्साहन राशि, सब्सिडी और किसी भी तरह की पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को भविष्य में कोई परेशानी नहीं होने वाली है। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समस्त राशि को अब हर माह एक ही तारीख को लाभार्थियों के खातों में डाला जाएगा। महीने की यह तारीख कौन सी होगी, इस बारे में अभी निर्णय लिया जाना बाकी है। प्रदेश सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को अपनी पेंशन, प्रोत्साहन भत्ते और सब्सिडी हासिल करने के लिए कई-कई माह तक इंतजार…
